रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को विशेष सम्मान से नवाजा है। नाजी जर्मनी पर जीत की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पुतिन ने किम को द्वितीय विश्वयुद्ध का स्मृति मेडल प्रदान किया है। प्योंगयांग स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि किम को यह सम्मान सोवियत संघ के उन सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए दिया गया, जिनकी द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उत्तर कोरिया में मौत हुई थी।