फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: 'यूक्रेन के और भी इलाकों पर होगा रूसी सेना का कब्जा', वार्षिक ऑनलाइन सत्र में व्लादिमीर पुतिन का एलान

Fri, 19 Dec 2025 03:57 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का वार्षिक ऑनलाइन प्रश्नोत्तर सत्र काफी रोचक होने की उम्मीद है। इस सत्र में यूक्रेन के साथ शांति समझौते से लेकर देश के लोगों को सब्सिडी दिए जाने के मुद्दों पर सवाल पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि मास्को की सेना यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ रही है और उन्होंने भरोसा जताया कि क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे। पुतिन ने एलान किया कि रूसी सेनाओं ने रणनीतिक पहल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है और वर्ष के आखिर तक और ज्यादा फायदा मिलेगा। रूस की बड़ी और बेहतर हथियारों से लैस सेना ने हाल के महीनों में यूक्रेन में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति की है।

विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को हर साल के आखिर में होने वाला वार्षिक ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान पुतिन ने जनता और मीडिया के सवालों के जवाब दिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'डायरेक्ट लाइन' प्रश्नोत्तर सत्र में कहा कि यूक्रेनी सेना डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के क्रास्नोआर्मेस्क के कुछ हिस्सों को फिर से हासिल करने की अप्रभावी कोशिश कर रही है, जिसमें उसे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्लादिमीर पुतिन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रूसी सेना के भविष्य में क्रास्नी लिमान पर नियंत्रण करने और फिर स्लाव्यान्स्क की ओर आगे बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'सेवेर्स्क शहर के दक्षिण में रूसी सेना दक्षिणी लिमान में सक्रिय और प्रभावी ढंग से अभियान चला रही हैं। सेना शहर में घुस चुकी हैं और वहां लड़ाई जारी है। मुझे भरोसा है कि क्रास्नी लिमान बहुत जल्द आजाद हो जाएगा।'
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रश्नोत्तर सत्र भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से आयोजित किया गया। पुतिन अपने राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल के 22वें वर्ष में है और इस सत्र में रूस के नजरिये से साल 2025 के नतीजों का सारांश प्रस्तुत किया। क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि पुतिन उन विदेशी मीडिया से भी सवाल लेंगे जिन्हें मॉस्को 'दोस्त जैसा' नहीं मानता है। शुक्रवार को होने वाले ऑनलाइन सम्मेलन से पहले के दो हफ्तों में क्रेमलिन की ओर से खासतौर से स्थापित कॉल सेंटरों को राष्ट्रपति के लिए 24 लाख से अधिक प्रश्न प्राप्त हुए हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार, अधिकांश प्रश्न सामाजिक मुद्दों और सब्सिडी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रश्नों को विषय के हिसाब से वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन पिछले कुछ दिनों से देर रात तक उनका अध्ययन कर रहे हैं। पिछले साल के सम्मेलन के दौरान उन्होंने चार घंटे से अधिक समय तक सवालों के जवाब दिए थे।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें