फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतिन से मिलीं उ.कोरिया की विदेश मंत्री: क्या किम जोंग भी जाएंगे रूस; दोनों देशों में क्या चल रही है तैयारी?

Tue, 21 Jul 2026 07:46 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।

सार

रूस और उत्तर कोरिया के बीच लगातार नजदीकी बढ़ रही है। उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई की मॉस्को यात्रा के क्या मायने हैं, जानिए इस खबर में।
विज्ञापन
चोए सोन हुई, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/तास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई से मुलाकात की। पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में रूस का समर्थन करने के लिए उत्तर कोरिया का धन्यवाद किया। यह दोनों देशों के बीच हाल के समय की एक और अहम उच्चस्तरीय कूटनीतिक मुलाकात है। रूस के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


क्या किम जोंग उन की रूस यात्रा की तैयारी हो रही है?
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई की यह रूस यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन या दोनों देशों का कोई विशेष राष्ट्रीय समारोह नहीं है। इसलिए माना जा रहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की संभावित रूस यात्रा की तैयारी कर रही हैं। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया कि चोए शनिवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के निमंत्रण पर रूस रवाना हुईं। हालांकि, किम जोंग उन और पुतिन की एक और मुलाकात की संभावना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई?
सोमवार को चोए सोन हुई और सर्गेई लावरोव के बीच अलग से बातचीत हुई। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, रूस ने उत्तर कोरिया की संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा के प्रयासों का पूरा समर्थन किया। वहीं, उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस के समर्थन को फिर दोहराया।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता यून मिन हो ने कहा कि सियोल इन बैठकों पर लगातार नजर रखे हुए है। लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या रूस और उत्तर कोरिया के बीच दोनों देशों के नेताओं की एक और शिखर बैठक पर चर्चा हो रही है।
 

पुतिन ने क्या कहा?
रूस के सरकारी मीडिया ने बताया कि रविवार को क्रेमलिन में हुई मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के अच्छे संबंधों की सराहना की। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने के लिए उत्तर कोरिया के नेतृत्व और वहां के लोगों का फिर से धन्यवाद किया। चोए सोन हुई ने पुतिन से कहा कि किम जोंग उन रूस के साथ संबंधों को हर क्षेत्र में और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच पहले क्या समझौता हुआ था?
किम जोंग उन वर्ष 2019 और 2023 में रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में पुतिन से मिलने गए थे। जून 2024 में पुतिन ने प्योंगयांग की यात्रा के दौरान किम को फिर से रूस आने का निमंत्रण दिया था। उसी बैठक में दोनों नेताओं ने एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते में कहा गया था कि यदि किसी भी देश पर हमला होता है, तो दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें