फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में पायलट ने मक्के के खेत में विमान को उतार बचाई 233 लोगों की जान

Fri, 16 Aug 2019 08:57 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रूस की राजधानी मास्को में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया।
  • जब विमान के इंजन में कई पक्षी फंस गए तो विमान में मौजूद 233 लोगों की जान पर भी खतरा आ गया था।
  • पायलट ने समझदारी से काम लिया और विमान को एक मक्के के खेत में उतारा।
  • रूस की मीडिया और लोग पायलट दामिर युसुपोव को हीरो बता रहे हैं।
विज्ञापन
मक्के के खेत में लैंड हुआ विमान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की राजधानी मास्को में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। यहां एक विमान गुरुवार को हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही पक्षियों के झुंड से टकरा गया। जब विमान के इंजन में कई पक्षी फंस गए तो विमान में मौजूद 233 लोगों की जान पर भी खतरा आ गया था।

विज्ञापन


ऐसे मुश्किल वक्त में पायलट ने समझदारी से काम लिया और विमान को एक मक्के के खेत में उतारा। जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई। हालांकि पांच बच्चों सहित 23 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूराल एयरलाइंस के विमान एयरबस 321 ने शहर के जुकोवस्की हवाईअड्डे से क्रीमिया फेरोपोल के लिए उड़ान भरी थी। जिसके कुछ समय बाद ही उससे पक्षियों का एक झुंड टकरा गया। पक्षी विमान के दोनों इंजन में फंस गए थे, जिसके चलते इंजन ही बंद हो गए। इसके बाद पायलट ने विमान को जुकोवस्की हवाईअड्डे से एक किलोमीटर दूर मक्के के खेत में उतारा।

पायलट को सब बता रहे हीरो

रूस की मीडिया और लोग पायलट दामिर युसुपोव को हीरो बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि दामिर किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं, उन्होंने 233 लोगों की जिंदगी बचाई है। वहीं रूस की मीडिया का कहना है कि इंजन फेल होने की स्थिति में मक्के के खेत ने विमान को सूझबूझ के साथ उतारा गया। जिसकी तारीफ की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें