फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: भारत के तेल की खरीद में कटौती का दिखने लगा रूस पर असर, उत्पादन को घटाकर बढ़ा दिए थे दाम

Sat, 19 Aug 2023 06:56 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मॉस्को

सार

World News: असल में रूस ने तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक के साथ प्रतिबद्धता दिखाते हुए तेल के उत्पादन को घटाकर दाम बढ़ाए थे। लेकिन, इससे भारतीय आयातकों की मांग कमजोर हो गई है।  
 
विज्ञापन
crude oil - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रूस से जब तेल खरीद शुरू की थी, तो करीब 13 डॉलर प्रति बैरल का डिस्काउंट मिल रहा था। यह अगस्त में घटकर चार डॉलर प्रति बैरल रह गया, जिसके बाद भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया। भारत की तरफ से मांग में कमी का रूसी तेल पर तुरंत असर होते दिख रहा है, क्योंकि रूस को अब यह तेल सात डॉलर के डिस्काउंट पर बेचना पड़ रहा है। रूस के लिए यह एक बड़ा सबक है। क्योंकि, रूस ने पिछले दिनों भारत के साथ तेल का कारोबार रुपये-रूबल में करने से इन्कार कर दिया था, साथ ही भारत के लिए डिस्काउंट को असरदार बनाए रखने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। 

विज्ञापन


रूस ने तेल के उत्पादन को घटाकर बढ़ा दिए थे दाम
असल में रूस ने तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक के साथ प्रतिबद्धता दिखाते हुए तेल के उत्पादन को घटाकर दाम बढ़ाए थे। लेकिन, इससे भारतीय आयातकों की मांग कमजोर हो गई है। भारत के अलावा चीन से भी यूराल क्रूड की मांग में कमी आई है। दो बड़े आयातकों की तरफ से मांग कम होने की वजह से यूराल क्रूड के भाव तेजी से गिरने लगे हैं। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि यूराल क्रूड का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल पर आकर स्थिर हो सकता है।

सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स पर लगा घूस लेने का आरोप
भारतीय मूल के बालाकृष्णन गोविंदस्वामी पर सिंगापुर में 1.5 लाख डॉलर की घूस लेने का अरोप लगा है। गोविंदस्वामी एक इंजीनियरिंग कंपनी की वाणिज्य शाखा के कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी कंपनी के लिए 9 अलग-अलग कंपनियों के ठेकेदारों से रिश्वत ली थी। सिंगापुर की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी करप्ट प्रैक्टिस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीपीआईबी) ने बुधवार को अदालत में गोविंदस्वामी के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया। गोविंद स्वामी को 75 हजार डॉलर जुर्माना व 5 साल कैद की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


हवाई के जंगलों में आग लगने के मामले में आपातकालीन सेवा प्रमुख ने दिया इस्तीफा
अमेरिकी राज्य हवाई के जंगलों में आग लगने के बाद लहानिया कस्बा जब आग की चपेट में आया, तो फायर सायरन नहीं बजाने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हरमन अंदाया ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। अंदाया ने एक दिन पहले ही कहा था कि उन्हें सायरन बजाकर लोगों को सचेत नहीं करने के फैसले पर कोई खेद नहीं है। लहानिया कस्बे के आग की चपेट में आने से करीब 2100 घर जल गए, जिनमें बहुत से लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार  तक 111 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें