फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: बेलारूस पहुंचे रूसी परमाणु हथियार, हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए बम से तीन गुना ज्यादा खतरनाक

Fri, 16 Jun 2023 06:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिन्स्क

सार

रूस के टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में लुकाशेंको ने बताया कि इन हथियारों को रखने के लिए सोवियत संघ के समय के छह परमाणु ठिकानों को ठीक किया गया। उन्होंने कहा, पश्चिम के देश 2020 से हमें कई टुकड़ों में तोड़ना चाहते थे।
विज्ञापन
परमाणु हथियार सांकेतिक तस्वीर - फोटो : dw.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा अब बेलारूस पहुंचने लगा है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमें मिसाइलें और बम मिले हैं। ये बम 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से तीन गुना ज्यादा खतरनाक हैं।
विज्ञापन


रूस के टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में लुकाशेंको ने बताया कि इन हथियारों को रखने के लिए सोवियत संघ के समय के छह परमाणु ठिकानों को ठीक किया गया। उन्होंने कहा, पश्चिम के देश 2020 से हमें कई टुकड़ों में तोड़ना चाहते थे। हमेशा से हम उनका निशाना रहे हैं। लुकाशेंको ये भी कहा हैं कि वो रूस के परमाणु हथियारों को अपने बॉर्डर वाले इलाकों पर तैनात करेंगे। लुकाशेंको ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो हम इन हथियारों का इस्तेमाल करने से हिचकिचाएंगे नहीं। इसकी मंजूरी के लिए मुझे सिर्फ पुतिन को फोन करने की जरूरत होगी। हालांकि, रूस ये साफ कर चुका है कि इन पर नियंत्रण रूस का ही रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया में रूस को झटका, संसद के पास नया दूतावास बनाने से रोका
ऑस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि सभा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रूस को संसद भवन के पास एक नया दूतावास बनाने से रोकने के लिए बृहस्पतिवार को एक कानून पारित किया। पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा, नया कानून सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के आधार पर उस स्थान पर रूस के पट्टे (लीज) को खत्म कर देगा। रूस ने तत्काल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


परिवार की हत्या का प्रयास करने वाले डॉक्टर की प्रैक्टिस रोकी
कैलिफोर्निया में अपने परिवार को पर्वतीय क्षेत्र से गिराकर मार डालने की कोशिश करने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर धर्मेश पटेल पर हत्या के प्रयास के कई आरोप लगाए गए हैं। अमेरिका की एक अदालत ने 41 वर्षीय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पटेल को मरीजों को देखने और उन्हें दवाएं लिखने से प्रतिबंधित कर दिया है। उस पर जनवरी में अपनी कार को जानबूझकर पर्वतीय क्षेत्र से नीचे गिराने का आरोप है। कार में पटेल की पत्नी और उसके दो बच्चे भी सवार थे। वह अभी जेल में हैं। 

द्विपक्षीय संबंधों के लिए चीन- जापान यात्रा करेंगे बिलावल
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी चीन और जापान के साथ द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए 27 जून से दोनों देशों की यात्रा शुरू करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया, बिलावल चीन की तियानजिन नगरपालिका में 27 जून से 29 जून तक आयोजित होने वाली ‘न्यू चैंपियंस’ की 14वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगे। 

पाकिस्तान : 9 मई के हमलों में दो पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज
पाकिस्तान पुलिस ने नौ मई को पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में भड़की हिंसा में संलिप्तता के लिए दो पत्रकारों के खिलाफ देशद्रोह व आतंकवाद के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। ‘द डॉन’ अखबार के मुताबिक, इस्लामाबाद के आबपारा पुलिस थाना में साबिर शकीर और मोईद पीरजादा नाम के दो मीडिया कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन दोषी
पिछले साल दक्षिण-पश्चिम लंदन में एक पब के बाहर भारतीय मूल के व्यक्ति करमजीत सिंह रील (31) की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराया गया। सजा का एलान बाद में किया जाएगा। करमजीत को पिछले साल 25 जून को हाउंस्लो में स्टेंस रोड पर एक पब के गेट पर अचेत अवस्था में पाया गया था। उनके सीने में चाकू घोंपा गया था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। लंदन में वुड ग्रीन क्राउन अदालत में बुधवार को समाप्त हुई सुनवाई के दौरान वेस्ली एंजेल (33), उसके भाई नैथन एंजेल और एक अन्य आरोपी बॉबी डनलेवी (26) को हत्या और लूट के षड्यंत्र का दोषी करार दिया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें