फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Vs Biden: 'प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर अमेजन के जंगल घूमने चले गए जो', रूसी मीडिया ने उड़ाया बाइडन का मजाक

Tue, 19 Nov 2024 08:45 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी राज्य-नियंत्रित अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति के अमेजन रेनफॉरेस्ट में घूमने का एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा- आप कहां जा रहे हैं जो? इस वीडियो क्लिप में अमेरिकी राष्ट्रपति को एक नीले टीशर्ट और सनग्लास में देखा गया।
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : X/Joe Biden
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील में हैं। उन्होंने रविवार को पर्यावरण संक्षरण की ओर बड़ा कदम उठाते हुए अमेजन जंगलों के लिए करोड़ों डॉलर की योजना की घोषणा की। ब्राजील के मनौस में राष्ट्रपति बाइडन ने अमेजन रेनफॉरेस्ट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने संरक्षण और उनके प्रशासन द्वारा स्वच्छ ऊर्जा के बुनियादी ढांचे में किए गए निवेश पर चर्चा की। उन्होंने रूस-यूक्रेस युद्ध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बता दें कि अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के अंदर लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों का उपयोग करने के लिए मंजूरी दे दी, जिससे युद्ध में तेजी से वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


रूसी मीडिया ने उड़ाया बाइडन का मजाक
रूसी राज्य-नियंत्रित अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति के अमेजन रेनफॉरेस्ट में घूमने का एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा- "आप कहां जा रहे हैं जो?" इस वीडियो क्लिप में अमेरिकी राष्ट्रपति को एक नीले टीशर्ट और सनग्लास में देखा गया। वीडियो में वह अचानक से मुड़े और हाथ हिलाने लगे। इसके बाद वे सीधे जंगल की तरफ बढ़ने लगे। रूसी मीडिया ने आगे कहा, "बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म की। उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और अमेजन जंगल में घूमने चले गए।ट पिछले 24 घंटों में रूसी मीडिया ने दो पोस्ट किए। इसमें एक में वे बाइडन के फैसले का मजाक उड़ाते दिखे, जहां अमेरिका ने यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइलों का उपयोग करने की मंजूरी दी।

बाइडन के फैसले पर रूस ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका द्वारा यूक्रेन को रूस के अंदर लंबी दूरी के मिसाइलों का उपयोग करने की मंजूरी देने के फैसले पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "इस फैसले का यह मतलब है कि वॉशिंगटन इस संघर्ष में सीधे तौर पर शामिल होगा।" हालांकि, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इस फैसले को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप ने कहा, "ऐसा लगता है कि सैन्य-औद्योगिक परिसर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मेरे पिता को शांति स्थापित करने और लोगों को बचाने का मौका मिलने से पहले तृतीय विश्व युद्ध करवा दें।" बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें