सीरिया में जारी गृहयुद्ध पर रूस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से हिंसा छोड़ने और शासन संबंधी मुद्दों को राजनीतिक तरीकों से सुलझाने की अपील की।
सीरिया में जारी गृहयुद्ध के बीच बशर अल असद राष्ट्रपति पद और देश छोड़कर चले गए। रूस ने सीरिया में जारी गृहयुद्ध पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बशर अल असद और एसएआर के सशस्त्र संघर्ष में कई प्रतिभागियों के बीच बातचीत में रूस ने हिस्सा नहीं लिया। रूस ने इस संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से हिंसा छोड़ने और शासन संबंधी मुद्दों को राजनीतिक तरीकों से सुलझाने की अपील की।
विज्ञापन
रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "बशर अल असद और एसएआर के सशस्त्र संघर्ष में कई प्रतिभागियों के बीच बातचीत के परिणामस्वरूप उन्होंने (बशर अल असद) राष्ट्रपति का पद छोड़ने का फैसला किया और देश छोड़कर चले गए। इस वार्ता में रूस ने हिस्सा नहीं लिया। हम इस संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से हिंसा छोड़ने और शासन संबंधी मुद्दों को राजनीतिक तरीकों से सुलझाने की अपील करते हैं। इस मामले में रूस सीरियाई विपक्ष के सभी समूहों के संपर्क में है। हम सीरिया एथनो-कॉन्फेशनल बलों की राय का सम्मान करने का आह्वान करते हैं। इसके साथ ही हम सर्वसम्मति से अपनाए गए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संकल्प 2254 के आधार पर एक समावेशी राजनीतिक प्रक्रिया स्थापित करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं।"
बता दें कि सीरिया में 2011 से गृह युद्ध जारी है, जिसमें ईरान ने हमेशा सीरिया का समर्थन किया है और बशर अल-असद की सरकार के अनुरोध पर सैन्य सलाहकार भेजे थे। सीरिया में ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजी) के कई कमांडर मारे गए थे, जिनमें कुछ इस्राइल के हमलों में मारे गए थे।