फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस का दावा- खारकीव पर दोबारा कब्जा, यूक्रेनी ऊर्जा केंद्रों पर ताबड़तोड़ हमले

Tue, 18 Oct 2022 10:24 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमला बोला है। ईरानी में बने कामिकेज ड्रोन से ये हमले किए जा रहे हैं। क्रीमिया पुल पर हमले के बाद रूस जवाबी कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन
यूक्रेन में तबाही का मंजर। (file photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने उसके ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर लक्षित हमले करना शुरू कर दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के तीसरे बिजली स्टेशन को नष्ट कर दिया है। वहीं, क्रेमलिन ने कहा कि उसे यूक्रेन में ईरानी ड्रोन का उपयोग करने के बारे में कोई जानकारी नहीं। बता दें कि यूक्रेन और पश्चिम ने कहा है कि मास्को ने घातक हमलों के लिए तेहरान के ड्रोन का इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन


अमेरिका की युद्ध अपराध की चेतावनी भी बेअसर  
रूसी सेना ने यूक्रेन के माइकोलीव, खारकीव और कीव के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी हमले किए। यूक्रेन ने कहा है कि रूसी सेना उसके ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को लक्षित करके हमले कर रही है जिसके चलते यूक्रेन का तीसरा बिजली स्टेशन भी नष्ट हो गया है। रूस ने यह हमले तब किए हैं जब अमेरिका ने उसे युद्ध अपराध के लिए चेतावनी दी थी। इस बीच, रूसी सेना ने दावा किया कि उसने खारकीव के

गोरोबिवका क्षेत्र पर दोबारा कब्जा कर लिया है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। यह क्षेत्र हाल ही में उसे छोड़ना पड़ा था। उधर, यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में भी मिसाइल धमाकों की सूचना है। मंगलवार को रूस की सेना ने दावा किया कि उसने खारकीव क्षेत्र पर दोबारा कब्जा जमा लिया है। करीब एक माह पूर्व यूक्रेनी सेना ने रूस को खारकीव जैसे बड़े शहर से खदेड़ने का दावा किया था। रूसी रक्षा
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, रूसी सेना की यूनिटों ने आक्रामक अभियान के तहत खारकीव के गोरोबिवका पर कब्जा कर लिया है। यह वही इलाका है, जहां से रूसी सेना को पीछे हटना पड़ा था। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि मंगलवार को एक पॉवर स्टेशन को निशाना बनाते हुए रूस ने मिसाइल हमले किए जिसमें उसके दो नागरिक मारे गए हैं। यूक्रेनी प्राधिकार ने कहा, हमलों के चलते देश में विस्फोट, आग और बिजली गुल होने जैसी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। मिसाइल दागे जाने के बाद पॉवर स्टेशन के पास गहरा काला धुंआ उठता देखा गया। इसके चलते कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई, जिसे बाद में बहाल किया गया।

जेलेंस्की बोले- 30 फीसदी बिजली घर तबाह
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को रूसी हमलों पर कहा, यूक्रेन पर आक्रमणकारियों के अत्याचार जारी हैं। वह अपनी ओर से नागरिकों को डराने और मारने के भऱसक प्रयास कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि रूसी हवाई हमलों में यूक्रेन के 30 फीसदी पावर स्टेशन तबाह हो गए हैं। क्रीमिया का पुल उड़ने के बाद 10 अक्तूबर से ही रूस बेहद आक्रामक हो गया है। उत्तरी शहर झितोमिर में बिजली और जलापूर्ति प्रभावित हुई है।

जपोरिझिया एटमी संयंत्र से दो अफसर अगवा
यूक्रेन की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी ने मंगलवार को रूस पर दक्षिणी यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले जपोरिझिया एटमी संयंत्र के दो वरिष्ठ अफसरों को अगवा करने का आरोप लगाया। एनरगोटॉम ने मंगलवार को टेलीग्राम एप पर बताया कि संयंत्र के सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख ओले कोस्त्युकोव और निदेशक के सहायक ओलेह ओशेक को सोमवार को अगवा कर लिया गया है। उसने बताया कि वर्तमान में उनके ठिकाने या स्थिति के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। 

राजधानी कीव पर रूस का ताबड़तोड़ हमला
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमला बोला है। ईरानी में बने कामिकेज ड्रोन से ये हमले किए जा रहे हैं। कीव में रूस के हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज सुनी गई। मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार ड्रोन हमलों से शेवचेनकिव्स्की इलाके में आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि ये हमले कामिकेज ड्रोन से किए गए। पिछले सप्ताह भी कीव व यूक्रेन के अन्य शहरों में  रूसी मिसाइलों से हमला किया गया था। इसमें अनेक लोग मारे गए थे। 

कीव में ताजा धमाके 16 अक्तूबर रात को किए गए थे। दरअसल, बीते दिनों क्रीमिया से यूक्रेन को जोड़ने वाले पुल पर बमबारी की गई थी। इसका मकसद रूस से यूक्रेन में सैन्य सामग्री व रसद आपूर्ति रोकना था। हालांकि, पुल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और कुछ घंटों बाद ही इसे फिर खोल दिया गया। लेकिन पुल पर हमले से रूस के राष्प्ट्रति व्लादिमीर पुतिन बौखला गए हैं। इसके बाद रूसी सेना ने यूक्रने पर हमले और तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें