फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Xi Jinping Visit: जिनपिंग की मॉस्को यात्रा से रूस-भारत संबंधों पर नहीं पड़ेगा असर, पढ़ें क्या बोले रूसी राजदूत

Thu, 23 Mar 2023 07:44 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि मॉस्को और बीजिंग के बीच संबंध रूस और भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाएंगे। 
 
विज्ञापन
शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को रूस के तीन दिन की यात्रा पर मॉस्को पहुंच चुके हैं। जब वह रूस पहुंचे तो उनका स्वागत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया। हालांक उनकी इस यात्रा पर भारत की भी नजर है। इस मामले पर रूसी राजदूत ने कहा कि शी जिनपिंग की मॉस्को यात्रा से रूस-भारत संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

 
रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि मॉस्को और बीजिंग के बीच संबंध रूस और भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाएंगे। 

रूस-चीन के संबंध हो रहे मजबूत
शी जिनपिंग का एक लेख रूस के अखबार रशियन गजेट में छपा है। इसी लेख में शी जिनपिंग ने कई अहम बात लिखी हैं। जिनपिंग ने लिखा कि 10 साल पहले जब वह चीन के राष्ट्रपति बने थे तो जिस देश का उन्होंने सबसे पहले दौरा किया था, वो रूस ही था। बीते दस सालों में शी जिनपिंग 10 सालों में आठ बार मॉस्को की यात्रा कर चुके हैं। साथ ही पुतिन और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं के जरिए कुल 40 बार मुलाकात हुई है। लेख में जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया ताकि किसी देश के एकाधिकार, दबदबे को खत्म किया जा सके। शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को मुलाकात होगी।
विज्ञापन


पुतिन के खिलाफ जारी हुआ था वारंट
जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने युद्ध अपराध के आरोप में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी वारंट पुतिन की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है क्योंकि क्रिमिनल कोर्ट में 123 देश सदस्य हैं। यूक्रेन मामले पर संतुलित रुख अपनाने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग को धन्यवाद भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें