फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine Conflict: रूसी हमले में यूक्रेन में 26 नागरिकों की मौत, जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से मदद मांगी

Tue, 24 Jun 2025 06:34 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब चौथे साल में पहुंच चुका है। इस दौरान 12,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि रूस ने लगातार यूक्रेनी शहरों और गांवों पर हमले किए हैं। यूक्रेन ने भी जवाब में रूस के कई इलाकों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में रूस के ड्रोन, मिसाइल व तोपखाने से हुए हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हुए हैं। यह जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। इन हमलों के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से और सैन्य मदद की मांग की है। वह मंगलवार को नीदरलैंड्स के हेग में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं से मिलेंगे। उनका मकसद यूक्रेन के लिए मदद सुनिश्चित करना है। रूस-यूक्रेन युद्ध अब चौथे साल में पहुंच चुका है। इस दौरान 12,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं। रूस ने लगातार यूक्रेनी शहरों व गांवों पर हमले किए हैं। यूक्रेन ने भी जवाब में रूस के कई इलाकों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Iran Vs Israel: ट्रंप का दावा- सीजफायर लागू, इस्राइल नहीं करेगा हमला; ईरान फिर नहीं बना पाएगा परमाणु ठिकाने

दिन में हुआ बड़ा हमला
मंगलवार दोपहर रूस ने यूक्रेन के ड्निप्रो शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। जिसमें सात नागरिकों की मौत हुई और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं पास के समर शहर में भी हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए। ड्निप्रो के मेयर बोरिस फिलाटोव ने बताया कि इस हमले में 19 स्कूल, 10 किंडरगार्टन, एक संगीत विद्यालय, एक सामाजिक सेवा कार्यालय और आठ मेडिकल सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


खेरसॉन और सूमी क्षेत्र भी निशाने पर
वहीं दक्षिणी खेरसॉन इलाके में चार नागरिक मारे गए और 11 घायल हुए। जबकि उत्तर-पूर्वी सूमी क्षेत्र में ड्रोन हमले में एक बच्चे समेत तीन नागरिक मारे गए। जबकि घायलों में दो 17 साल की लड़कियां और एक 12 साल का लड़का भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - मोजाम्बिक में अल-शबाब का कहर: आतंकी संगठन ने 120 बच्चों का किया अपहरण, करा रहा बाल विवाह; फिर बना रहा सैनिक
विज्ञापन


रूस का दावा- 20 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने रातभर में 20 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 14 ड्रोन कुरस्क इलाके में और दो ड्रोन मॉस्को क्षेत्र में थे। एक ड्रोन मॉस्को के एक टावर ब्लॉक से टकराया, जिससे 17वीं मंजिल पर आग लग गई। इस दौरान एक 34 वर्षीय व्यक्ति को हाथ और पैर में छर्रे लगे। दो अन्य ड्रोन मॉस्को पहुंचने से पहले ही गिरा दिए गए। इन खतरों के चलते मॉस्को के दो बड़े एयरपोर्ट- वनुकोवो और शेरेमेतेवो- पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए रोका गया।

अमेरिका की भूमिका पर सवाल
राष्ट्रपति जेलेंस्की की चिंता इस बात को लेकर भी है कि बाइडन प्रशासन की तरफ से दी गई सैन्य सहायता जल्द ही खत्म हो सकती है, और यह स्पष्ट नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका मदद देगा या नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें