फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन में कब्जे वाले क्षेत्र में रूसी सेना ने मनाया ‘रूस दिवस’, सेवेरोदोनेस्क में जंग तेज

Tue, 14 Jun 2022 12:52 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।

सार

रूस की कोशिश है कि वह यूक्रेनी कब्जे वाले इलाकों में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करे। रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के मुताबिक, खेरसान शहर के एक बड़े चौक पर रूसी बैंड ने रूस दिवस मनाने के लिए प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
रूस दिवस पर रूसी सैनिकों ने लुहांस्क में फहराया रूस का झंडा। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन युद्ध के 110वें दिन रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन में क्रेमलिन द्वारा तैनात अफसरों ने ‘रूस दिवस’ मनाया। रूसी अफसरों ने मेलितोपोल शहर में उन निवासियों को रूसी पासपोर्ट भी जारी करना शुरू कर दिया, जिन्होंने उसके लिए अनुरोध किया था। उधर, सेवेरोदोनेस्क शहर में जंग और तेज हो गई है। यहां रॉकेटों से रूसी सेना ने हमले भी किए।

विज्ञापन




रूस की कोशिश है कि वह यूक्रेनी कब्जे वाले इलाकों में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करे। रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के मुताबिक, खेरसान शहर के एक बड़े चौक पर रूसी बैंड ने रूस दिवस मनाने के लिए प्रस्तुति दी। जपोरिझिया में तैनात रूसी अफसरों ने मेलितोपोल शहर पर रूसी झंडा फहराया व रूसी नागरिकता की अर्जी लगाने वालों को पासपोर्ट भी जारी किए।

खेरसान, मैरियूपोल में शहर की ओर जाने वाले रास्तों पर रूसी ध्वज लगाए गए। इस बीच, सेवेरोदोनेस्क शहर पर रूस ने नदी पर बने पुल को उड़ा दिया। इससे लोग वहीं फंस गए। जबकि तेरनोपिल के गवर्नर ने कहा, रूस ने काला सागर से कई रॉकेट दागे हैं। इससे चोर्तकीव शहर के सैन्य ठिकाने पर रखे हथियार तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन


रूस बेहतरी के लिए, ‘रूबल’ मुद्रा पेश 
‘आरआईए नोवोस्ती’ ने रूस समर्थित अफसर का वीडियो साझा किया। इसमें वह नए रूसी नागरिकों को बधाई देते हुए कह रहे हैं, रूस कहीं नहीं जाएगा। हम यहां बेहतरी के लिए हैं। उधर, दक्षिण-पूर्व में रूसी कब्जे वाले शहरों में, रूस ने ‘रूबल’ (रूसी मुद्रा) को अधिकृत मुद्रा के रूप में पेश किया और एक रूसी स्कूल पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भी कई कदम उठाए हैं।

रूसी बमबारी से रासायनिक संयंत्र में आग, सैकड़ों फंसे
रूसी सेना ने यूक्रेन में लुहांस्क स्थित अजोत रासायनिक संयंत्र पर बमबारी की है। सेवेरोदोनेस्क स्थित इस प्लांट में यूक्रेनी सैन्य टुकड़ियां भी मौजूद हैं। रूसी सेना ने इसे घेर रखा है और कहा है वह इसे नहीं उड़ाएगी। यूक्रेनी टुकड़ियों से यहां आत्मसमर्पण की बात चल रही है। बमबारी से यहां लगी आग के बीच बंकरों में 800 लोग भी पनाह लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें