फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'गेम ऑफ थ्रोन्स' का सिंहासन रूस ने किया जब्त, आज प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 19 May 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे का सिंहासन - फोटो : social media

अमेरिकी वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के आखिरी एपिसोड की शूटिंग रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में पूरी हो चुकी है। ये एपिसोड रविवार को प्रसारित किया जाएगा। शहर में शूटिंग के दौरान जिस लोहे के सिंहासन का इस्तेमाल किया गया था, उसे रूसी प्रशासन ने जब्त कर लिया गया है।



इसपर अधिकारियों का कहना है कि ये सिंहासन अवैध तरीके से लगाया गया था। इसकी जब्ती के बाद इसे गुप्त स्थान पर रखा गया है। वहीं अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिंहासन को शो के प्रड्यूसरों को सौंपा जाएगा या नहीं।

 

शो पर नहीं होगा कोई असर

शो के प्रड्यूसरों का कहना है कि सिंहासन के जब्त होने का असर शो पर नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। शो में इस्तेमाल हुए इस सिंहासन को सेंट पीटर्सबर्ग चौक में लगाया गया था, जिसके साथ राहगीरों ने तस्वीरें भी लीं। सेंट पीटर्सबर्ग शहर राजशाही के दौरान राजधानी रह चुका है।

रूसी भी देखते हैं शो

रूसी लोगों के इस शो को देखने को लेकर सामाजिक मामलों पर रिसर्च करने वाली कंपनी वीटीएसआईओएम ने एक सर्वे किया था। जिसमें पता चला कि दस में से एक रूसी ये शो देखता है। अभी तक इस शो के 72 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इसका पहला एपिसोड 17 अप्रैल, साल 2011 में आया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैं फैन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस शो का फैन माना जाता है। 2016 में हुए अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल को लेकर रॉबर्ट मूलर समिति से क्लीनचिट मिलने के बाद ट्रंप ने गेम ऑफ थ्रोन्स के पोस्टर की स्टाइल में अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। जिसके साथ उन्होंने 'गेम ओवर' लिखा था।




और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next