फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: नवलनी की मौत को एक साल पूरा, पुतिन के खिलाफ सबसे करिश्माई नेता के जाने से बिखरा विपक्ष

Mon, 17 Feb 2025 08:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

नवलनी की मौत के एक साल बाद भी रूस में विपक्ष संघर्ष कर रहा है और एक संयुक्त मोर्चा बनाने में विफल रहा है। इसके उलट विपक्षी नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं। ऐसी स्थिति में फिलहाल कोई पार्टी या नेता रूस में व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को चुनौती देता हुआ नहीं नजर आ रहा। 
विज्ञापन
एलेक्सेई नवलनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की जेल में रहने के दौरान एक साल पहले पुतिन के विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी की मौत हो गई थी। रूस समेत पूरी दुनिया के लिए ये खबर चौंकाने वाली थी। 47 साल के नवलनी की मौत के बाद से रूस में विपक्ष अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहा है। नवलनी की मौत के एक साल बाद भी रूस में विपक्ष संघर्ष कर रहा है और एक संयुक्त मोर्चा बनाने में विफल रहा है। इसके उलट विपक्षी नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं। ऐसी स्थिति में फिलहाल कोई पार्टी या नेता रूस में व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को चुनौती देता हुआ नहीं नजर आ रहा। 
विज्ञापन


नवलनी की मौत से पुतिन विरोधी निराश
नवलनी की मौत से रूस में पुतिन के विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। एक पुतिन विरोधी ओलेग इवानोव ने बताया कि नवलनी का जाना एक ऐसा शून्य छोड़ गया है, जिसे भरना असंभव है। इवानोव रूस छोड़कर अब लॉस एंजिलिस में रहते हैं। इवानोव ने कहा कि एलेक्सेई नवलनी रूस की एकमात्र उम्मीद थे, जो बदलाव चाहने वाले लोगों को इकट्ठा कर सके। उन्होंने कहा कि अब रूस में ऐसा कोई नहीं बचा है, जो पुतिन का विरोध कर सके। साल 2017 में रूस में बड़े पैमाने पर हुए पुतिन विरोधी प्रदर्शनों के दौरान इवानोव भी शामिल रहे थे। रविवार को नवलनी की मृत्यु की सालगिरह पर उनके समर्थक अपने नेता को श्रद्धांजलि देने उमड़ पडे। मॉस्को के बोरिसोव्स्की कब्रिस्तान में नवलनी की कब्र को फूलों और कार्डों से ढक दिया गया था।

एलेक्सेई नवलनी की 16 फरवरी 2024 को जेल में मौत हो गई थी। जेल अधिकारियों ने नवलनी की मौत के कारण प्राकृतिक बताए थे और दावा किया कि अचानक रक्तचाप बढ़ने और पुरानी बीमारियों के चलते नवलनी की जान गई। हालांकि नवलनी के समर्थक और परिजनों ने इस दावे को खारिज कर दिया है और उनका दावा है कि क्रेमलिन के आदेश पर नवलनी की हत्या की गई। 1 मार्च को मॉस्को के बोरिसोव्सकी कब्रिस्तान में नवलनी को दफनाया गया था। उस दौरान हजारों लोग उनकी कब्र पर फूल चढ़ाने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें