फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine: ‘रूस जापोरीजिया से हटाए सेना’, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद US

Tue, 09 Apr 2024 04:16 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम संयंत्र पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट से अवगत हैं। हम वहां की स्थितियों पर नजर रख रहे हैं। मिलर ने कहा कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा करके रूस एक बहुत ही खतरनाक खेल खेल रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के एक दिन बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस से आह्वान किया है कि वे संयंत्र से अपने सेना और नागरिक कर्मियों को वापस बुला लें। उन्होंने रूस से यह भी आह्वान किया कि यूक्रेन को संयंत्र का पूर्ण नियंत्रण सौंपा जाए। बता दें, एक दिन पहले संयंत्र पर हमला हुआ था, जिसे अंतरराष्ट्रीय एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने बेहद घातक बताते हुए परमाणु केंद्र के समीप ड्रोन से हमले को खतरनाक कृत्य करार दिया।

रूस खतरनाक खेल खेल रहा है

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम संयंत्र पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट से अवगत हैं। हम वहां की स्थितियों पर नजर रख रहे हैं। मिलर ने कहा कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा करके रूस एक बहुत ही खतरनाक खेल खेल रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। 

किस हथियार से हमला हुआ, स्पष्ट नहीं हुआ
इस बीच, संयंत्र के रूसी प्रशासन ने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस हथियार के जरिए हमला किया गया था। हालांकि रूसी स्वामित्व वाली परमाणु एजेंसी रोसाटॉम ने कहा कि यह परमाणु संयंत्र पर एक ड्रोन हमला था, जिसे 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के तुरंत बाद रूसी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था। संयंत्र के अधिकारियों के अनुसार, विकिरण का स्तर सामान्य था और हमले के बाद कोई महत्वपूर्ण क्षति नहीं हुई। IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने दोनों पक्षों को परमाणु सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्यों से परहेज करने की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान-भारत के मुद्दे पर दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन

इसके अलावा, पाकिस्तान द्वारा उनके देश में घुसकर हत्या करने के मामले में भारत पर लगाए गए कथित आरोपों पर अमेरिका की स्थिति के सवाल पर मिलर ने कहा कि हम फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स देख रहे हैं। हम फिलहाल इस मुद्दे के बीच में नहीं बोलेंगे। हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि दोनों पक्ष मामले में बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए प्रयास करें।  
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें