बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद खारकीव में छह घंटे के लिए हमले रोक दिए गए।
रूस ने बीती रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने के लिए छह घंटे तक हमले रोक दिए। भारत की पहल पर रूस ने यह बड़ी मोहलत दी। इसे भारतीय कूटनीति व पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों की युद्धस्तर पर निकासी जारी है। इस बीच रूस ने खारकीव में यह राहत प्रदान की। बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद खारकीव में छह घंटे के लिए हमले रोक दिए गए। खबरों के मुताबिक ये हमले बुधवार रात 9.30 बजे से रोके गए थे।
विज्ञापन
नितिन गोखले ने ट्वीट कर कहा कि खारकीव में चौतरफा हमले करने से पहले रूस ने बीती रात सभी भारतीयों को वहां से निकलने के लिए छह घंटे जंग रोक दी।
इसी तरह आदित्य राज कौल ने ट्वीट किया, जरा सोचिए। जब से जंग शुरू हुई है, अमेरिका या चीन अपने नागरिकों को निकालने में असहाय हैं। भारत छह घंटे के लिए खारकीय में जंग रुकवाने में कामयाब हो गया। उम्मीद है बचे विद्यार्थी भी निकाल लिए जाएंगे।'
आर्गनाइजर वीकली ने ट्वीट किया, 'भारत आज खारकीव में छह घंटे जंग रुकवाने में कामयाब हो गया। भारतीय लोकतंत्र की ताकत तो देखिए।'
महेश विक्रम हेगड़े ने लिखा 'जब चीन, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश यूक्रेन में घुसने में घबरा रहे हैं, भारत अपने 60 फीसदी नागरिकों को वहां से निकालने में कामयाब रहा। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने पुतिन से बात की और छह घंटे के लिए जंग रुकवाने में सफल रहे। यह मोदी जी की ताकत है।'