फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-Russia: चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन बनाएगा रूस, पुतिन ने योजना को दी मंजूरी

Fri, 14 Jun 2024 11:48 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘स्पूतनिक’ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (आईएलआरएस) से संबंधित दस्तावेज बुधवार को रूस के आधिकारिक कानूनी सूचना पोर्टल पर प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
पुतिन और जिनपिंग (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना है जिसकी घोषणा दोनों करीबी पड़ोसियों ने पहले की थी।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘स्पूतनिक’ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (आईएलआरएस) से संबंधित दस्तावेज बुधवार को रूस के आधिकारिक कानूनी सूचना पोर्टल पर प्रकाशित किया गया। चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य डिजाइनर वू वेइरेन ने इस साल अप्रैल में कहा था कि आईएलआरएस में चंद्र सतह पर खंड, चंद्र कक्षा पर खंड तथा पृथ्वी पर खंड शामिल होंगे तथा इसका निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।

वू के अनुसार, आईएलआरएस निर्माण परियोजना के पहले चरण में 2035 तक चंद्र दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में एक बुनियादी स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने वू के हवाले से बताया कि दूसरे चरण में स्टेशन का विस्तार किया जाएगा जिसे 2045 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें