रूस ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को उत्तर कोरिया के खिलाफ सुरक्षा गठबंधन बनाने से इनकार किया है। सियोल में शनिवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि वह इस गठबंधन का कड़ा विरोध करते हैं। वह उत्तर कोरिया के पूर्वी शहर वोंसान की यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने उत्तर कोरियाई समकक्ष चोई सोन हुई से मुलाकात की।
मजबूत हुए रूस और उत्तर कोरिया के संबंध
बीते कुछ वर्षों में रूस और उत्तर कोरिया के संबंध मजबूत हुए हैं। उत्तर कोरिया ने रूस को उसके यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सैनिक और गोला-बारूद उपलब्ध कराए हैं, इसके बदले रूस ने उसे सैन्य और आर्थिक मदद दी है। इससे दक्षिण कोरिया, अमेरिका और अन्य देशों में चिंता बढ़ गई है कि रूस, उत्तर कोरिया को संवेदनशील तकनीक भी दे सकता है, जिससे उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों का खतरा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: व्यापार वार्ता में शामिल देशों को डोनाल्ड ट्रंप की सलाह, कहा- टैरिफ से बचने के लिए करते रहें कड़ी मेहनत
लावरोव ने तीन देशों पर लगाया आरोप
चोई से मुलाकात के बाद लावरोव ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान पर आरोप लगाया कि वे उत्तर कोरिया के आस-पास अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम ऐसे गठबंधनों को चेतावनी देते हैं जो किसी देश को निशाना बनाते हैं, चाहे वह उत्तर कोरिया हो या रूस।
सैन्य अभ्यास बढ़ा रहे अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान
अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान अपने त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास बढ़ा रहे हैं या दोबारा शुरू कर रहे हैं, ताकि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का जवाब दिया जा सके। शुक्रवार को तीनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप के पास एक संयुक्त हवाई अभ्यास किया, जिसमें अमेरिकी परमाणु बमवर्षक शामिल थे। इसी दौरान उनके शीर्ष सैन्य अधिकारी सियोल में मिले और उन्होंने उत्तर कोरिया से क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सभी गैरकानूनी गतिविधियां बंद करने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें: म्यांमार में बौद्ध मठ पर बमबारी, चार बच्चों समेत 23 की मौत; सागाइंग कस्बे में रात एक बजे गिराए बम
लावरोव ने किया उत्तर कोरिया का समर्थन
उत्तर कोरिया इन बड़े अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य अभ्यासों को आक्रमण की तैयारी मानता है। वह दावा करता रहा है कि उसे अपने आप को अमेरिकी सैन्य खतरे से बचाने के लिए परमाणु हथियार विकसित करने पड़ रहे हैं। लावरोव ने कहा कि रूस उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार बनाने के फैसले को समझता है। उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया की तकनीकें उसके अपने वैज्ञानिकों के काम का नतीजा हैं। हम उत्तर कोरिया की आकांक्षाओं का सम्मान करते हैं और समझते हैं कि वह परमाणु विकास क्यों कर रहा है।
मुलाकात के दौरान चोई ने दोहराया कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ संघर्ष में रूस का बिना शर्त समर्थन करता है। उन्होंने रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों को 'अटूट गठबंधन' बताया। लावरोव ने कहा कि उन्होंने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी आक्रमण को रोकने में उत्तर कोरियाई सैनिकों के योगदान के लिए रूस की ओर से धन्यवाद दिया।
कोंसान शहर में हुई दोनों नेताओं की बैठक
यह बैठक कोंसान शहर में हुई। हाल ही में उत्तर कोरिया ने इस शहर में एक विशाल बीच रेस्तरां खोला है, जिसमें करीब 20,000 लोगों के ठहरने की सुविधा भी है। लावरोव ने बैठक की शुरुआत में कहा, मुझे भरोसा है कि रूसी पर्यटक यहां आने के लिए अधिक इच्छुक होंगे। हम इसे सुविधाजनक बनाने के लिए सब कुछ करेंगे, जिसमें हवाई यात्रा भी शामिल है।
कोंसान-काल्मा पर्यटन क्षेत्र उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को पर्यटन के जरिए सुधारने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यह साफ नहीं है कि यह जगह पर्यटन स्थल के रूप कितनी सफल होगी, क्योंकि उत्तर कोरिया अभी अपनी सीमाएं पूरी तरह खोलने या विदेशी (खासकर पश्चिमी) पर्यटकों को आने देने के मूड में नहीं दिख रहा है।