फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सेई नावालनी को हो सकती है 20 साल की जेल, कट्टरपंथी समुदाय बनाने का आरोप

Fri, 21 Jul 2023 07:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

नावालनी के अलावा उनके यूट्यूब चैनल के पूर्व तकनीकी निदेशक दानिल खोलोदनी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। रूस के व्लादिमीर क्षेत्र में स्थित जेल में ट्रायल हुआ। नावालनी फिलहाल एक अन्य मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। 
विज्ञापन
एलेक्सेई नावालनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सेई नावालनी को 20 साल की जेल हो सकती है। रूस के सरकारी अभियोजकों ने गुरुवार को नावालनी को अधिकतम सुरक्षा में 20 साल की जेल की सजा देने की मांग की। नावालनी पर आरोप है कि उन्होंने कट्टरपंथी समुदाय बनाया। नावालनी की वकील ओल्गा मिखाइलोवा ने भी इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


कट्टरपंथी समुदाय बनाने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लॉगर नावालनी को रूस के क्रिमिनल कोड के तीसरे हिस्से के आर्टिकल 282.1(कट्टरपंथी समुदाय का निर्माण और इसकी गतिविधियों में हिस्सा लेने का आरोप) के तहत दोषी ठहराया जा सकता है। साथ ही नावालनी पर कट्टरपंथी गतिविधियों का वित्त पोषण करने, कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए सार्वजनिक आह्वान करने का आरोप है। रूसी अभियोजक ने अदालत से मांग की है कि इन मामलों में नावालनी को 20 साल जेल की सजा सुनाई जाए। 

नावालनी के साथ इन्हें भी बनाया गया है आरोपी
नावालनी के अलावा उनके यूट्यूब चैनल के पूर्व तकनीकी निदेशक दानिल खोलोदनी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। रूस के व्लादिमीर क्षेत्र में स्थित जेल में ट्रायल हुआ। नावालनी फिलहाल एक अन्य मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। कोर्ट की यह सुनवाई बंद दरवाजों के पीछे हुई। कट्टरपंथी समुदाय बनाने का आरोप नावालनी के साथ ही लियोनिद वोलकोव, इवान झादानोव, लिबोव सोबोल, ग्रोगरी एल्बुरोव पर भी है। नावालनी के अलावा अन्य सभी फरार हैं और रूस के बाहर रह रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सेना पर कमजोर पड़ रही पुतिन की पकड़?: सैनिकों में असंतोष की खबरें, जवान ने अपनी ही ब्रिगेड पर की फायरिंग
विज्ञापन


बता दें कि एलेक्सेई नावालनी एंटी करप्शन फाउंडेशन के संस्थापक हैं और रूस में पुतिन के आलोचक माने जाते हैं। सुनवाई के दौरान भी नावालनी ने रूस यूक्रेन युद्ध की आलोचना की। धोखाधड़ी के अन्य मामले में नावालनी पहले ही साढ़े 11 साल की जेल की सजा काट चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें