फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: जेलेंस्की बोले- कोई तारीख तय नहीं, यूक्रेन शांति वार्ता को तैयार; अब पुतिन से मुलाकात का इंतजार

Tue, 19 Aug 2025 07:39 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनकी रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की कोई तारीख तय नहीं है। जेलेंस्की ने कहा, हम त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार हैं। रूस अगर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक का प्रस्ताव देता है, तो हम उस बैठक के नतीजे का इंतजार करेंगे। उसके बाद हम त्रिपक्षीय बैठक की ओर बढ़ सकते हैं। यूक्रेन कभी भी शांति की राह पर रुकने वाला नहीं है। हम किसी भी ढांचे के तहत बैठक के लिए तैयार हैं। लेकिन वह बैठक नेताओं के स्तर पर होनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें