फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: अमेरिका ने की मदद की घोषणा, यूक्रेन को एक अरब डॉलर के अतिरिक्त रॉकेट-हथियार देगा

Wed, 10 Aug 2022 03:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अमेरिका की ओर से इस मदद की घोषणा ऐसे समय की गई है जब विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए रूस अपने सैनिकों और हथियारों को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर की ओर बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यूक्रेन को और एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की सोमवार को घोषणा की है। यह अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से यूक्रेन के सशस्त्र बलों को प्रत्यक्ष रूप से दी जाने वाली रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की सबसे बड़ी आपूर्ति होगी।

विज्ञापन


अमेरिका की ओर से इस मदद की घोषणा ऐसे समय की गई है जब विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए रूस अपने सैनिकों और हथियारों को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर की ओर बढ़ा रहा है। अमेरिका द्वारा घोषित नई मदद में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट प्रणाली या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त रॉकेट, हजारों तोप के गोले, मोर्टार प्रणाली आदि हथियार शामिल हैं। सैन्य कामंडरों और अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एचआईएमएआरएस और तोप प्रणाली यूक्रेन में जारी लड़ाई में रूस को और अधिक जमीन कब्जा करने से रोकने के लिए अहम है। अब यूक्रेन को दी जाने वाली अमेरिकी मदद बढ़कर नौ अरब डॉलर से अधिक हो गई है।

एस्टोनिया-फिनलैंड नहीं चाहते, रूसी पर्यटक यूरोप की यात्रा पर आएं
कोपेनहेगन। एस्टोनिया और फिनलैंड के नेता चाहते हैं कि सभी यूरोपीय देश रूसी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करना बंद कर दें। उनका कहना है कि यूक्रेन में रूस की सरकार द्वारा युद्ध किए जाने की स्थिति में वहां के नागरिकों को यूरोप में छुट्टी बिताने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। एस्टोनियाई पीएम काजा कल्लास ने कहा, यूरोप की यात्रा विशेषाधिकार है, मानवीय अधिकार नहीं। एक दिन पूर्व फिनलैंड की पीएम साना मारिन ने कहा था, जब रूस यूरोप में युद्ध थोप रहा है, ऐसे में रूसियों का यूरोप में सामान्य तरीके से घूमना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें