फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी नागरिकों का युद्ध के बीच से सामने आया वीडियो, रूस के टैंक पर कब्जा कर मना रहे जश्न

Fri, 04 Mar 2022 11:46 AM IST
मेघा चौधरी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में कब्जा कर लिया है, लेकिन यूक्रेन के लोग और सैनिक अभी भी अपने देश की रक्षा के लिए जंग के मैदान में लड़ रहे है। इसी के बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें यूक्रेनी रूस के टैंक पर कब्जा कर उसे मैदान में दोड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
रूसी टैंक पर कब्जा करने के बाद जश्न मनाते यूक्रेनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच यूद्ध जारी है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में कब्जा कर लिया है, लेकिन यूक्रेन के लोग और सैनिक अभी भी अपने देश की रक्षा के लिए जंग के मैदान में लड़ रहे है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूक्रेन के आम नागरिक एक रूसी टैंक पर कब्जा कर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबित 24 सेंकेंड के इस वीडियो में यूक्रेन के लोगों का एक समूह है जो खार्किव के एक मैदान में T80BVM बख्तरबंद युद्ध टैंक को बर्फ में दौड़ाते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यूक्रेनी एक रूसी टैंक पर कब्जा कर उसे बर्फीले मैदान में चला रहे हैं। इस दौरान सभी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही है। सभी एक दूसरे को वी डिड इट (हमने कर दिखाया) और ग्लोरी टू यूक्रेन (यूक्रेन की जय) कह कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

बता दें कि यह पहला वीडियो नहीं है जो रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच से आया हो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इससे पहले भी यूक्रेन के लोगों के वीडियो सामने आ चुके हैं, जो वायरल हो गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को रॉयटर्स से बातचीत में यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सैन्य सलाहाकर ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक 7,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई को बंदी बना लिया गया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रायल ने यह भी दावा किया है कि रूस ने युद्ध में अब तक 14 हवाई जहाज, आठ हेलीकॉप्टर, 102 टैंक, 536 सशस्त्र वाहन, 15 भारी मशीनगन और एक बीयूके मिसाइल खो दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें