रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। हालांकि दोनों शांति समझौते के लिए दोनों पक्षों से वार्ता जारी है। इस बीच, सामने आया है कि यूक्रेन अपने शहरों पर हो रहे रूसी ड्रोन हमलों को नाकाम करने के लिए इंटरसेप्टर ड्रोन के तेजी से विकास पर काम कर रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने हाल के दिनों में रूसी हमलों में ईरानी डिजाइन वाले शाहेड ड्रोनों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी है।
जेलेंस्की ने वीडियो संबोधन में कहा, हम इंटरसेप्टर ड्रोन पर भी अलग से काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य शाहेड ड्रोन के खिलाफ सुरक्षा बढ़ाना है। हमारे कई घरेलू उद्योग कई प्रकार के ड्रोन बना रहे हैं। इंटरसेप्टर ड्रोन के उत्पादन में भी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि शत्रु ज्यादा से ज्यादा शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में हम अलग तकनीक की तलाश कर रहे हैं।
इससे पहले वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने इस हफ्ते यूक्रेनी मीडिया को बताया था कि ड्रोन वायु रक्षा हमें अपने साधनों का तर्कसंगत तरीके से उपयोग करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, हम दुश्मन के ड्रोनों का पीछा करने के लिए लगातार दुर्लभ वायु और विमान भेदी निर्दिष्ट मिसाइलों और विमान का उपयोग नहीं कर सकते। बता दें कि रूसी सेना एक ही रात में 400 से अधिक ड्रोन हमले कर रही है। इस हफ्ते कीव पर संयुक्त हमले में 440 ड्रोन व 32 मिसाइलें दागी गई। इन हमलों में अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें 28 लोग मारे गए थे।
रूस ने अपने ही 20 मृत सिपाहियों के शव यूक्रेन को सौंप दिए