फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: शांति समझौते की कवायदों के बीच फंसा पेंच; इस मुद्दे पर झुकने के लिए राजी नहीं जेलेंस्की

Wed, 24 Dec 2025 03:20 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

अमेरिका और यूक्रेन ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं की शांति योजना पर सहमति बना ली है। हालांकि, पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्रों पर नियंत्रण और जापोरिजिया परमाणु संयंत्र को लेकर मतभेद बने हुए हैं। यह प्रस्ताव रूस को सौंप दिया गया है और अब मॉस्को के जवाब पर आगे की शांति प्रक्रिया निर्भर करेगी।
विज्ञापन
ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब चार साल से जारी यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक अहम कूटनीतिक पहल सामने आई है। अमेरिका और यूक्रेन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति के करीब पहुंच गए हैं, लेकिन यूक्रेन के पूर्वी इलाकों पर नियंत्रण और जापोरिजिया परमाणु बिजली संयंत्र को लेकर मतभेद अब भी बने हुए हैं।
विज्ञापन


जेयह मसौदा हाल के दिनों में फ्लोरिडा में हुई लंबी बातचीत के बाद तैयार हुआ है। इस योजना को रूस के सामने रखा गया है और मॉस्को से जवाब की उम्मीद की जा रही है।

20 सूत्रीय योजना पर सहमति
जेलेंस्की ने बताया कि प्रस्तावित योजना में सुरक्षा, आर्थिक पुनर्निर्माण और राजनीतिक स्थिरता से जुड़े कई बिंदु शामिल हैं। इसमें युद्धविराम, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा गारंटी और यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने के उपायों पर सहमति बनी है। अमेरिका और यूक्रेन का मानना है कि इन कदमों से लंबे समय से जूझ रहे संघर्ष को निर्णायक मोड़ मिल सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाम बदला, चुप्पी साधी फिर जान बचाने के लिए की मशक्कत; बांग्लादेश से लौटे भारतीय ने सुनाई आपबीती

पूर्वी क्षेत्रों पर मतभेद बरकरार
यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र, जहां लंबे समय से संघर्ष चल रहा है, वहां क्षेत्रीय नियंत्रण को लेकर कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। ज़ेलेंस्की ने साफ किया कि यूक्रेन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

परमाणु संयंत्र बना चुनौती
यूरोप के सबसे बड़े इस परमाणु संयंत्र की सुरक्षा और संचालन को लेकर अभी समाधान नहीं निकल पाया है। यूक्रेन चाहता है कि यह संयंत्र पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय निगरानी में रहे, ताकि किसी भी तरह का परमाणु खतरा न पैदा हो।
विज्ञापन


रूस के जवाब पर टिकी निगाहें
जेलेंस्की ने कहा कि अब गेंद रूस के पाले में है। अमेरिका ने यह प्रस्ताव रूसी वार्ताकारों को सौंप दिया है और जल्द ही प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है। यदि रूस सकारात्मक रुख दिखाता है तो शांति वार्ता को आगे बढ़ाया जा सकता है, अन्यथा संघर्ष और लंबा खिंच सकता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें