फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris: जेलेंस्की से मिले मैक्रों और बाइडन, रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का किया समर्थन, पुतिन को दी चेतावनी

Sun, 09 Jun 2024 03:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन का वादा किया। 
विज्ञापन
जो बाइडन, इमैनुएल मैक्रों और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन के समर्थन का वादा किया। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी। बाइडन ने कहा कि पुतिन यूक्रेन तक ही सीमित नहीं रहेंगे, इससे पूरे यूरोप को खतरा होगा और हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने शुक्रवार को पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन का वादा किया। जिसके बाद बाइडन और मैक्रों ने शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। इस दौरान मैक्रों ने पत्रकारों के सामने बाइडन से कहा, दुनिया की नंबर एक शक्ति के राष्ट्रपति होने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मैक्रों ने बाइडन से यूक्रेन के लिए समर्थन मांगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी समर्थन का वचन दिया। 

5 जून से फ्रांस में हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
बता दें कि 81 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बुधवार यानी 5 जून से ही फ्रांस में हैं। उन्होंने इस सप्ताह डी-डे लैंडिंग की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्मरणोत्सव में भाग लिया, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध की दिशा बदल दी थी।
विज्ञापन


इस साल के अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 
2024 के अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। बाइडन चुनावों में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी और पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप का सामना करने के लिए तैयार हैं। टिप्पणीकारों का अनुमान है कि यह अमेरिकी लोकतंत्र के लिए एक कठिन परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें