फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर जोरदार जवाबी हमला, धमाकों से दो दिन में दूसरी बार पलटी ट्रेन

Wed, 03 May 2023 08:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

धमाके के चलते ट्रेनों के बेपटरी होने की घटना ऐसे समय हुई हैं, जब यूक्रेन की सेना ने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन
यूक्रेन युद्ध की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के बाखमुत में जारी लड़ाई के बीच, यूक्रेन ने रूस पर जोरदार जवाबी हमला बोला है। इस हमले के चलते हुए जोरदार धमाकों से रूस के सीमावर्ती इलाके में एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर पलट गई। घटना रूस के पश्चिमी ब्रिंस्क क्षेत्र की है। यह क्षेत्र रूस, बेलारूस और यूक्रेन की सीमा पर स्थित है। रूस के अधिकारियों का कहना है कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से यूक्रेन की सेना ने ब्रिंस्क क्षेत्र में कई हमले किए हैं।  

विज्ञापन


तेज धमाके से पलटी ट्रेन
बता दें कि यह लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ है, जब यूक्रेन के हमले में रूस में ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई है। हालांकि यह मालगाड़ी थी और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना शाम साढ़े सात बजे की है। धमाके के चलते ट्रेनों के बेपटरी होने की घटना ऐसे समय हुई हैं, जब यूक्रेन की सेना ने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेनी सेना के कमांडर जनरल ओलेक्जेंडर सिरिस्की ने बताया कि जब तक हमारा बाखमुत पर कब्जा नहीं हो जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। 

रूसी हमले में दो यूक्रेनियों की मौत
वहीं रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के शहर पावलोराड में दो लोगों की मौत की खबर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के संबंध में पुर्तगाल की संसद के स्पीकर से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि रूस के हमले से यूक्रेन को बचाने के लिए यही सबसे अच्छा तरीका है। 
विज्ञापन


मार्शल लॉ बढ़ाया गया
वहीं यूक्रेन में मार्शल लॉ अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। रूस के यूक्रेन पर बीते साल फरवरी में हमले के बाद से ही यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू है। इस कानून के तहत यूक्रेन के 18 से 60 साल के लोगों को देश छोड़ने पर पाबंदी है। साथ ही पूरे देश में कर्फ्यू लागू है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें