फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine News: कीव में एयर अलर्ट, लगातार बज रहे सायरन, रूस ने तेज किए हवाई हमले

Mon, 02 Jan 2023 01:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

कीव के मेयर ने बताया कि रूस की ओर से ईरान निर्मित ड्रोन से हमला किया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कीव (फाइल फोटो) - फोटो : twitter/KyivIndependent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार हवाई सायरन बज रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल पर एयर स्ट्राइक करने के बाद रूस ने दूसरे दिन भी कीव में ड्रोन हमले जारी रखे। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह यहां रूस की ओर से हमला किया गया, जिसने कीव व अन्य शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी में रात के समय रूस की ओर से ड्रोन हमले और तेज कर दिए गए हैं।

ईरानी ड्रोन से किए जा रहे हमले
कीव के मेयर ने बताया कि रूस की ओर से ईरान निर्मित ड्रोन से हमला किया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, हमारी एयर डिफेंस फोर्स हमलों का जवाब दे रही है। उन्होंने कहा है कि अलार्म बंद होने तक लोगों से आश्रय स्थलों में रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


नए साल पर हुए हमले में मारे गए थे तीन लोग
एक रिपोर्ट के अनुसार, नए साल की पूर्व संख्या पर शनिवार को कीव व अन्य शहरों पर हमले किए गए, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दक्षिणी  जैपोरीजिया में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें