फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine News: संयुक्त राष्ट्र की दुनिया से अपील, यूक्रेन के युद्ध पीड़ितों की करें मदद

Wed, 02 Mar 2022 05:51 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

यूएन ने यूक्रेन के भीतर मौजूद 60 लाख लोगों को शुरुआती तीन महीनों में सहायता पहुंचाने के लिये एक अरब 10 करोड़ डॉलर देने की अपील की है। इसके तहत सबसे ज्यादा मजबूर लोगों को नक़दी, भोजन, पानी और साफ़-सफ़ाई, स्वास्थ्य की देखभाल और शिक्षा सेवा और क्षतिग्रस्त घरों को फिर से बनाने के लिये मदद दी जाएगी...
विज्ञापन
यूक्रेन से पलायन करते लोग। - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर लगातार और भीषण रूसी हमले से आहत इस देश के आम लोगों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र ने पूरी दुनिया से अपील की है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यह अपील जारी करते हुए कहा है कि रूस के विशेष सैन्य अभियानों के कारण यूक्रेन में रहने वाले बाशिंदों के लिये जीवन कठिन और ख़तरनाक होता जा रहा है। ऐसे हालात में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ज़रूरतमंदों को पूरा समर्थन देना होगा ताकि वे इस भयावह दौर से निकल सकें।

विज्ञापन


महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यूक्रेन में लोगों की मदद के लिए इस योजना को एक अरब 10 करोड़ डॉलर की ज़रूरत होगी, ताकि 60 लाख से अधिक प्रभावित और पिछले तीन महीनों में सैन्य अभियान के कारण विस्थापित हुए लोगों की बढ़ती मानवीय जरूरतें पूरी की जा सकें। इसके अलावा यूक्रेन के बाहर के लोगों से उन्होंने 55 करोड़ डॉलर की रक़म का अनुरोध किया है ताकि सीमा पार करके आने वाले यूक्रेनी नागरिकों की मदद की जा सके। खासकर पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और मोल्दोवा में आए इन लोगों को मदद की सख्त जरूरत है।

एक करोड़ 20 लाख लोगों को राहत की जरूरत

यूएन का अनुमान है कि यूक्रेन के भीतर करीब एक करोड़ 20 लाख लोगों को राहत और संरक्षण की जरूरत होगी। इसके अलावा, यूक्रेन से पड़ोसी देशों का रुख़ करने वाले 40 लाख शरणार्थियों को आने वाले महीनों में सहायता व संरक्षण की ज़रूरत हो सकती है। मानवीय राहत मामलों के यूएन अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने बताया कि छोटे बच्चों के साथ परिवारों को भूमिगत स्थलों, भूमिगत परिवहन स्थलों में छिपना पड़ रहा है और सायरन व विस्फोटों की भयावह आवाज़ों के बीच वे अपनी जान बचाने के लिये भाग रहे हैं।

यूएन ने यूक्रेन के भीतर मौजूद 60 लाख लोगों को शुरुआती तीन महीनों में सहायता पहुंचाने के लिये एक अरब 10 करोड़ डॉलर देने की अपील की है। इसके तहत सबसे ज्यादा मजबूर लोगों को नक़दी, भोजन, पानी और साफ़-सफ़ाई, स्वास्थ्य की देखभाल और शिक्षा सेवा और क्षतिग्रस्त घरों को फिर से बनाने के लिये मदद दी जाएगी।

पांच लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से निकले

साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ चाहता है कि स्थानीय प्रशासन को भी समर्थन दिया जाए, ताकि आवाजाही के लिये रास्तों व विस्थापितों के लिये बनाए गए केंद्र तैयार किये जा सकें। इस दौरान, लिंग-आधारित हिंसा की रोकथाम के लिये भी उपाय किये जाएंगे। मानवीय सहायता संगठनों ने भी सभी हिंसा प्रभावित इलाक़ो में सुरक्षित और निर्बाध सुलभता बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


यूएन के मुताबिक पिछले पांच दिनों के भीतर यूक्रेन से पांच लाख से ज्यादा लोग पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं और ये संख्या बढ़ने की संभावना है। देश के बाहर शरण लेने वाले लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये भी समर्थन की अपील की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें