रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध का एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, जी-7 देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। इससे रूस का युद्ध उन्माद कम होगा। ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान व अमेरिका के समूह (जी-7) की जर्मनी के एलमौ में 26 से 28 जून के दौरान शिखर बैठक हो रही है।
यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के साये में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में जी-7 के सामने ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा की चुनौती है। इससे दुनिया के ज्यादातर देश बढ़ती मुद्रास्फीति से जूझ रहे हैं। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि ईंधन के बाद रूस सोना का सबसे ज्यादा निर्यात करता है।
- वैश्विक बुनियादी ढांचे पर बड़े एलान संभव: जो बाइडन की सलाहकार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में वैश्विक अवसंरचना भागीदारी कार्यक्रम के बड़े एलान होंगे।
- ईंधन पर और कड़े होंगे प्रतिबंध एक जर्मन अधिकारी ने बताया कि बैठक में खासतौर पर यूरोप की रूसी ईंधन पर निर्भरता से निपटने के उपायों पर चर्चा होगी। सभी देश रूस को ईंधन व्यापार से होने वाले मुनाफे को कम करेंगे।