फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine Crisis : रूस ने यूक्रेनी पावर ग्रिड पर बरसाए बम, नाटो परमाणु अभ्यास भी तेज

Fri, 28 Oct 2022 05:26 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।

सार

विश्व निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी हैं कि यूक्रेनी अनाज और रूसी खाद्यान्न व उर्वरक को विश्व बाजारों में पहुंचाने के लिए हुए समझौते की मियाद नवंबर के मध्य तक बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: dirty bomb - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस व पश्चिमी देशों में परमाणु युद्धाभ्यास को लेकर आक्रामकता लगातार बढ़ रही है। उधर, रूस ने यूक्रेन को घेरने के लिए उसके पावर ग्रिड पर हमले बढ़ा दिए हैं। रूसी सेना ने रात भर बिजली ग्रिड पर बमबारी की। इस कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने अब तक ईरानी ड्रोन से 400 से ज्यादा हमले किए हैं। जबकि यूक्रेनी सेना  रूस पर हावी हो रही है। लगातार बिगड़ रहे हालात में रूस ने भी खेरसान से हजारों नागरिकों को सुरक्षित निकाला है।

विज्ञापन


मुख्य ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनेर्गो ने कहा, बुधवार देर रात से पावर ग्रिड पर रूसी बमबारी से ऊर्जा नेटवर्क में लगे नेटवर्क उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 40 से भी ज्यादा गांवों को भी निशाना बनाए जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हवाई हमलों की आशंका में लोग बंकरों में ही छिपे हुए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, हमारी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच, नाटो देशों ने भी परमाणु युद्धाभ्यास तेज कर दिया है।

यूक्रेन से अनाज निर्यात : समझौते की समयसीमा बढ़ने की उम्मीद
विश्व निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी हैं कि यूक्रेनी अनाज और रूसी खाद्यान्न व उर्वरक को विश्व बाजारों में पहुंचाने के लिए हुए समझौते की मियाद नवंबर के मध्य तक बढ़ाई जाएगी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने कहा कि मॉस्को पहले अपने सामान का निर्यात होते देखना चाहेगा। यूएन-तुर्किये की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत काला सागर स्थित तीन यूक्रेनी बंदरगाहों से 8.5 मीट्रिक टन अनाज भेजा जा चुका है। इसकी समयसीमा 120 दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें