रूस और यूक्रेन की जंग में तबाह इलाके (फाइल)
- फोटो : PTI
कीव में भारतीय गोदाम पर रूसी सेना ने हमला नहीं किया। यूक्रेन के आरोप खारिज कर रूस ने यह दावा किया है।
इससे पहले बीते 12 अप्रैल को यूक्रेनी दूतावास ने कहा था कि रूस की ओर से दागी गई एक मिसाइल ने भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम को निशाना बनाया। दूतावास ने कहा कि भारतीय व्यापारिक हितों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया गया है।
नई दिल्ली स्थित यूक्रेनी दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि मॉस्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है और बच्चों व बुजुर्गों के लिए बनी दवाओं को नष्ट कर रहा है। दूतावास ने कहा, आज रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम पर हमला किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में यूक्रेनी दूतावास ने कहा, रूस भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करता है, लेकिन भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाओं को नष्ट कर रहा है। तत्काल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।