फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia America: रूस ने उठाया अमेरिका के खिलाफ कदम, राष्ट्रपति बाइडन समेत कई नेताओं-अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

Tue, 15 Mar 2022 10:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस ने अमेरिका के खिलाफ कदम उठाते हुए राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन समेत व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों के रूस में प्रवेश पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर हमला करने की वजह से अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने अब अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दर्जन भर अमेरिकी अधिकारियों के रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन के साथ रूस ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को भी एक स्टॉप लिस्ट में शामिल किया है। जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में 13 अमेरिकी शामिल किए गए हैं जिनमें रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें