फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा तनाव: रूस ने कहा- भारत और चीन के बीच लद्दाख विवाद पर मध्यस्थता की कोई योजना नहीं

Fri, 11 Feb 2022 06:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मास्को।

सार

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर जारी सीमा विवाद को लेकर अबतक 14 दौर की बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में रूस के नए राजदूत डेनिस एलिपोव का कहना है कि लद्दाख में जारी भारत चीन के बीच तनाव को लेकर रूस की तरफ से मध्यस्थता करने की कोई योजना नहीं है। रूसी की सरकारी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक से एलिपोव ने कहा है कि अगर दोनों देशों की तरफ से ऐसी इच्छा व्यक्त की जाती है, तो रूस पूरी सावधानी के साथ इसपर विचार करेगा।

विज्ञापन


एलिपोव ने कहा है कि दोनों पक्ष अपने विवाद को द्विपक्षीय रूप से सुलझाने में सक्षम हैं। रूस इस संबंध में कोई हस्तक्षेप करने के बजाय उम्मीद करता है कि दोनों पक्ष राजनयिक तरीकों से विवाद को सुलझाएं।

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर जारी सीमा विवाद को लेकर अबतक 14 दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, दोनों देशों के बीच विवाद सुलझने को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है, लेकिन दोनों देश सीमा पर शांति बनाए रखने के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका की धमकी से एस 400 सौदे पर असर नहीं
रूस-भारत ने एस-400 की आपूर्ति के लिए करीब 40 हजार करोड़ के सौदे पर हस्ताक्षर किए। इस पर अमेरिका ने भारत को धमकी देते हुए इस सौदे से हटने के लिए कहा था। इस पर एलिपोव ने कहा कि अमेरिका की धमकी के बाद भी भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं है, क्योंकि यह भारत के हित का सौदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें