रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से भाड़े के सैन्य गुट वैगनर ग्रुप के विद्रोह की आहट के बाद कड़ा रुख अपनाने और कम से कम एक गिरफ्तारी की अपुष्ट रिपोर्टों के बीच रूसी सेना के कई वरिष्ठ जनरल को सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। रूस के शीर्ष जनरल वालेरी गेरासिमोव शनिवार को हुए विद्रोह के बाद से सार्वजनिक रूप से या सरकारी टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं, भाड़े के सैनिकों के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने गेरासिमोव को सौंपने की मांग की थी। 9 जून के बाद से रक्षा मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में भी उनका उल्लेख नहीं किया गया है।
कुछ पश्चिमी सैन्य विश्लेषकों के अनुसार, 67 वर्षीय गेरासिमोव यूक्रेन में रूस के यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के कमांडर हैं, और रूस के तीन "परमाणु ब्रीफकेस" में से एक के धारक हैं। सैन्य विद्रोह की खबरों के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं दिखने वालों में जनरल सर्गेई सुरोविकिन भी हैं, जिन्हें सीरियाई संघर्ष में उनकी आक्रामक रणनीति के लिए रूसी प्रेस ने "जनरल आर्मगेडन" उपनाम दिया है, वे यूक्रेन में रूसी बलों के उप कमांडर हैं। अमेरिकी खुफिया ब्रीफिंग के आधार पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि उन्हें विद्रोह के बारे में पहले से जानकारी थी और रूसी अधिकारी जांच कर रहे थे कि क्या उनकी मिलीभगत थी।
हालांकि अब तक यह निर्धारित नहीं किया जा सका है कि सुरोविकिन को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। रूस के रक्षा मंत्रालय के एक पूर्व प्रेस अधिकारी की ओर से संचालित टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के एक प्रभावशाली चैनल राइबार ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी विद्रोह को रोकने में 'निर्णायक क्षमता की कमी' दिखाने वाले सैन्यकर्मियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि सशस्त्र बलों के कुछ हिस्सों ने विद्रोह के शुरुआती चरण में वैगनर लड़ाकों को रोकने के लिए बहुत कम योगदान दिया।
उन्होंने विद्रोह के मद्देनजर अपनी सेनाओं के लिए भारी हथियार और टैंक प्राप्त करने की संभावना के बारे में बात की है। उधर, गेरासिमोव उस समय भी अनुपस्थित रहे जब पुतिन ने मंगलवार को गृह युद्ध टालने के लिए सेना को धन्यवाद दिया जबकि शोइगू तब से कई बार सार्वजनिक तौर पर नजर आ चुके हैं।
गेरासिमोव के डिप्टी सुरोविकिन को आखिरी बार शनिवार को उस समय देखा गया था जब वह एक वीडियो में प्रिगोजिन से विद्रोह को रोकने की अपील करते हुए दिखाई दिए थे। उस दौरान वे वह थके हुए लग रहा थे और यह स्पष्ट नहीं था कि वह दबाव में बोल रहे हैं या नहीं।
बुधवार शाम को रूसी मीडिया और ब्लॉगर की अपुष्ट खबरें थीं कि सुरोविकिन को गिरफ्तार किए जाने के बाद मास्को के लेफोर्तोवो हिरासत केंद्र में रखा गया है। पत्रकार अलेक्सी वेनेडिक्तोव ने अपने सूत्रों का हवाला दिए बिना कहा कि सुरोविकिन शनिवार से अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं और उनके अंगरक्षक भी नहीं दिख रहे हैं।
प्रिगोझिन, जिन्होंने यूक्रेन युद्ध में अपनी कथित अक्षमता के लिए शोइगु और गेरासिमोव को अपमानित करने में महीनों बिताए थे अक्सर सुरोविकिन की प्रशंसा करते थे। उन्हें चेचन्या और सीरिया में उनके अनुभव के लिए सेना में व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।
सुरोविकिन गेरासिमोव के पदभार संभालने से पहले यूक्रेन युद्ध के समग्र कमांडर रह चुके हैं। पश्चिमी सैन्य विश्लेषकों और यूक्रेनी सेना के कुछ लोग भी उन्हें एक प्रभावी सैन्य अधिकारी मानते हैं। उन्हें रूस के युद्ध संवाददाताओं की ओर से भविष्य के संभावित रक्षा मंत्री के रूप में देखा जा रहा था।