फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: जासूसी के शक में 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' का पत्रकार गिरफ्तार, ब्लिंकन बोले- तुरंत रूस छोड़ें अमेरिकी नागरिक

Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि हम रूस की घोषणा को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम रूस में रहने वाले या यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से तुरंत छोड़ने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए काम करने वाले एक अमेरिकी पत्रकार को जासूसी के आरोप में पकड़ा है। शीर्ष रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के मुताबिक, इवान गेर्शकोविच को बृहस्पतिवार को येकातेरिनबर्ग के यूराल शहर में कथित तौर पर गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया। वह सैन्य औद्योगिक परिसर के उद्यमों में एक-एक की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी जुटा रहा था।

विज्ञापन


एफएसबी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि गिरफ्तारी कहां की गई। दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल की कैद हो सकती है। इवान के खिलाफ रूस के क्रिमिनल कोड की धारा 276 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि हम रूस की घोषणा पर बहुत चिंतित हैं कि उसने एक अमेरिकी नागरिक पत्रकार को हिरासत में लिया है और हम रूस में रहने वाले या यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से तुरंत छोड़ने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: अमेरिका में बुजुर्ग महिला से एक लाख डॉलर से ज्यादा की ठगी, भारतीय मूल के दो युवक गिरफ्तार


ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा कि हम एक अमेरिकी नागरिक पत्रकार को रूस द्वारा हिरासत में लिए जाने से बहुत चिंतित हैं। हम इस स्थिति पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के संपर्क में हैं। जब भी किसी अमेरिकी नागरिक को विदेश में हिरासत में लिया जाता है, तो हम तुरंत कांसुलर एक्सेस की मांग करते हैं और सभी उचित सहायता प्रदान करना चाहते हैं।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि सबसे कड़े शब्दों में, हम क्रेमलिन द्वारा पत्रकारों और नागरिक समाज की आवाज को डराने, दबाने और दंडित करने के निरंतर प्रयासों की निंदा करते हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने भी रूस में इवान गेर्शकोविच की गिरफ्तारी पर चिंता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि कल रात, व्हाइट हाउस और स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने गेर्शकोविच की कंपनी वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें