फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine: यूक्रेन युद्ध के बारे में दी गलत रिपोर्ट, रूस ने वरिष्ठ कमांडर को हटाया

Sun, 24 Nov 2024 08:54 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोस्को

सार

Russia-Ukraine War: रूसी मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि दक्षिणी कमान के कमांडर कर्नल जनरल गेनाडी अनाश्किन को उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन युद्ध के बारे में भ्रामक रिपोर्ट देने पर रूस ने अपने एक वरिष्ठ कमांडर को हटा दिया। रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव खराब प्रदर्शन करने वाले कमांडरों को धीरे-धीरे मुक्त कर रहे हैं। रूस समर्थक ब्लॉगर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सर्दी के मौसम से पहले युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे तेज गति से यूक्रेनी क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद सिवेर्स्क व डोनेस्क जैसे इलाकों में प्रगति धीमी है। 
विज्ञापन


रूसी मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि दक्षिणी कमान के कमांडर कर्नल जनरल गेनाडी अनाश्किन को उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कमांडर अनाश्किन को सिवेर्स्क इलाके में रूसी अभियान के बारे में गलत जानकारी देने पर हटाया गया है।

रूस व यूक्रेन में तेज हुए ड्रोन हमले
रूस व यूक्रेन के बीच तेज हो गए हैं। यूक्रेन ने रात भर में रूस की तरफ से 73 ड्रोन दागे जाने का दावा किया है, जिसमें 50 का पता लगाकर रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया। एक सोशल मीडिया संदेश में वायुसेना ने कहा कि 19 ड्रोन लक्ष्य से भटक गए। उधर, रूस ने यूक्रेन की तरफ से 34 ड्रोन छोड़े जाने का दावा किया है, जिनमें 27 का लक्ष्य कुर्स्क क्षेत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें