फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: बीजिंग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें नहीं करेंगे पुतिन

Sat, 29 Jan 2022 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेल चार से 20 फरवरी तक होंगे। इसके बाद चार से 13 मार्च तक पैरालंपिक शीतकालीन खेलों का आयोजन होगा। चीन के कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने इन आयोजनों के राजनयिक बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की योजना उन नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें नहीं करने की है जो चार फरवरी को होने वाले बीजिंग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। रूस की समाचार एजेंसी तास की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस समय इस तरह की बैठक की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन

इस उद्घाटन कार्यक्रम में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस सवाल पर कि क्या यूक्रेन के समकक्ष के साथ पुतिन से संभालित संपर्क पर विचार किया जा रहा है, पेस्कोल ने कहा कि इस समय इस तरह की बैठक की कोई योजना नहीं है। लेकिन, हम इसकी संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं कर सकते।
अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई पश्चिमी देशों ने कहा है कि अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और शिनजियांग में मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ हम उनके राजनयिक कार्यक्रम में नहीं पहुंचेंगे। हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस समेत कई वैश्विक नेता इस उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें