फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: ट्रंप से तनातनी के बाद मस्क पर डोरे डाल रहा रूस, दिया राजनीतिक शरण देने का ऑफर

Sat, 07 Jun 2025 09:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

बैनन ने मस्क को अवैध एलियन करार दिया और मस्क को अमेरिका से निर्वासित करने की मांग की थी। साथ ही बैनन ने अमेरिकी सरकार से मांग की कि मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को रक्षा उत्पादन कानून के जरिए जब्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
एलन मस्क, टेस्ला के सीईओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति कारोबारी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी बेहद करीबी थे और मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने के लिए न सिर्फ अरबों डॉलर की फंडिंग की थी बल्कि खुद चुनाव प्रचार भी किया था। हालांकि ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ महीने में ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है और दोनों खुलकर एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए रूस ने मस्क को राजनीतिक शरण देने की पेशकश कर दी है। 
विज्ञापन


रूस ने मस्क को दिया राजनीतिक शरण देने का ऑफर
रूस की अंतरराष्ट्रीय मामलों की स्टेट डूमा कमेटी के उपाध्यक्ष दिमित्री नोविकोव ने यह ऑफर दिया है। दरअसल दिमित्री से पूछा गया था कि क्या एडवर्ड स्नोडेन की तरह मस्क को भी रूस शरण दे सकता है या नहीं। इस पर नोविकोव ने कहा कि 'मुझे लगता है कि मस्क बेहद खास हैं, लेकिन उन्हें राजनीतिक शरण लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि अगर वे ऐसा चाहते हैं तो बेशक रूस उन्हें शरण देने के लिए तैयार है।' 

ये भी पढ़ें- The America Party: क्या अमेरिका को नए राजनीतिक दल की दरकार? 'X' पर पोल में 80% लोगों ने दिया एलन मस्क का साथ
विज्ञापन


मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को जब्त करने की मांग
गौरतलब है कि मस्क ने स्पेसएक्स के रॉकेट ड्रैगन के संचालन को बंद करने की धमकी दी थी। यह रॉकेट अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अंतरिक्षयात्रियों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है। व्हाइट हाउस के पूर्व रणनीतिकार और मस्क के कट्टर आलोचक स्टीव बैनन ने एलन मस्क के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे मस्क की अमेरिका को धमकी करार दिया। बैनन ने मस्क को अवैध एलियन करार दिया और मस्क को अमेरिका से निर्वासित करने की मांग की थी। साथ ही बैनन ने अमेरिकी सरकार से मांग की कि मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को रक्षा उत्पादन कानून के जरिए जब्त कर लिया जाए। बैनन ने अमेरिकी सरकार से मांग की कि मस्क की नागरिकता की जांच की जाए क्योंकि उन्हें लगता है कि वह एक अवैध अप्रवासी हैं।

'यह अमेरिका का निजी मामला'
बैनन के बयान पर दिमित्री ने कहा कि यह अमेरिका का निजी मामला है और हमें इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि ट्रंप इस विवाद को जल्द सुलझा लेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें