फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने नाकाम किए यूरोप और अमेरिका के प्रतिबंध : पुतिन

Thu, 19 Mar 2020 04:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश ने बेहतर प्रबंधन से पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंधों को नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों से निपटने के लिए रूस ने कृषि आधारित उद्योगों का तेजी से विकास किया और देश गेहूं का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया। जबकि पहले यही रूस खाद्यान्नों के आयात पर निर्भर रहा है।

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि हमने 2014 में पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से होने वाले करीब 50 अरब डॉलर के घाटे की भी भरपाई कर ली है। बता दें कि अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया को छीनने के बाद रूस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। जिसके चलते रूस का न सिर्फ निर्यात गिर गया बल्कि हजारों लोग बेरोजगार भी हो गए थे।

इसके बाद सरकार ने बेहतर प्रबंधन के जरिये तकनीक का विकास किया और जरूरी वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया। साथ ही नई इकाइयों में बेरोजगार लोगों को खपाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि रूस अब गेहूं निर्यात में अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे रहा है। इसके अतिरिक्त रूस ने डेयरी उत्पादों, पोल्ट्री और पोर्क के कारोबार को भी बढ़ाया, उनका निर्यात किया। इस सबसे रूस को 25 अरब डॉलर की धनराशि प्राप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें