फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पोलैंड में रूसी सैनिकों के स्मारकों को तोड़ने पर रूस ने जताई आपत्ति, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह शर्मनाक

Thu, 04 Apr 2024 12:07 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पोलैंड में हमारे वीर सैनिकों के 465 स्मारकों को नष्ट कर दिया गया है। यह शर्मनाक है।
विज्ञापन
पोलैंड में हो रही है कार्रवाई। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड में रूसी सैनिकों के करीब 465 स्मारकों को नष्ट कर दिया गया है, जिसे रूसी विदेश मंत्रालय ने शर्मनाक करार दिया है। मंत्रालय ने कहा कि पोलैंड सरकार की इस कार्रवाई ने द्वितीय विश्व युद्ध की स्मृति को मिटाने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि पिछले दो साल से भी अधिक समय से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है, जिसमें में हजारों लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने का विरोध करते हुए पोलैंड ने यह कार्रवाई की है। 

 

 

रूसी विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

विज्ञापन

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पोलैंड में हमारे वीर सैनिकों के 465 स्मारकों को नष्ट कर दिया गया है। यह शर्मनाक है। द्वितीय विश्व युद्ध और पोलिश राष्ट्र को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले 6,00,000 सोवियत सैनिकों की स्मृति को मिटाने का एक शर्मनाक कार्य है। 

पहले भी ऐसी कार्रवाई कर चुका है पोलैंड 
इससे पहले 2022 में भी, द्वितीय विश्व युद्ध के मास्को के प्रभुत्व के प्रतीकों को हटाने के लिए पोलैंड में लाल सेना के सैनिकों के चार कम्युनिस्ट-युग के स्मारकों को नष्ट कर दिया गया था। श्रमिकों ने पोलैंड भर में चार अलग-अलग स्थानों पर स्मारकों को नष्ट करने के लिए ड्रिल और भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया था। गौरलतब है कि 1989 में कम्युनिस्ट शासन खत्म करने के बाद से, पोलैंड सार्वजनिक स्थानों से मास्को के अतीत के प्रभुत्व के प्रतीकों, स्मारकों और पट्टिकाओं को हटा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें