फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: नए साल के पहले दिन ही रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पुतिन बोले- हमने सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमला किया

Tue, 02 Jan 2024 04:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को एक सैन्य अस्पताल का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेलगोरोड पर हमला करने के वजह से यूक्रेन पर और अधिक हमले किए जाएंगे। यूक्रेन को इसके लिए तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमें डराना चाहता है।
विज्ञापन
ड्रोन हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने नए साल के पहले दिन ही कहर बरपा दिया। रूस ने यूक्रेन में 90 घातक ड्रोन लॉन्च किए। हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम नए साल में यूक्रेन पर हमले तेज कर देंगे। बता दें, दो दिन पहले ही यूक्रेन ने रूसी शहर पर हमला किया था, जिसे राष्ट्रपति ने आंतकवादी हमला बताया था। 
विज्ञापन


पुतिन- अपने नागरिकों के प्रति कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को एक सैन्य अस्पताल का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेलगोरोड पर हमला करने के वजह से यूक्रेन पर और अधिक हमले किए जाएंगे। यूक्रेन को इसके लिए तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमें डराना चाहता है। हमारे नागरिकों को डराना चाहता है। देश में अनिश्चितता पैदा करता है। हम अपने नागरिकों के प्रति किसी भी प्रकार के हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम और अधिक हमले करेंगे।

मैं भी प्रमुख चौराहों पर हमला कर सकता था: पुतिन
पुतिन ने आगे कहा कि हम भी कीव सहित अन्य शहरों के प्रमुख इलाकों और चौराहों पर हमला कर सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। यूक्रेन ने हमारे लोगों को मारा है। मुझे गुस्सा भी आया लेकिन मैं नागरिकों के जीवन की अहमियत समझता हूं। हमने सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। हम यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाते रहेंगे। 
विज्ञापन


यूक्रेन ने दो दिन पहले किया था हमला
यूक्रेनी सेना ने शनिवार को रूसी शहर बेलगोरोद पर भारी बमबारी की थी। हमले में बच्चों सहित 25 लोगों की जान जा चुकी है। रूसी अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए थे। यूक्रेन के हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए। बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें