रूस की ओर से यह ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में शांति समझौते के लिए मध्यस्थता करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें अब संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म करना चाहते हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है। क्रेमलिन ने उनके इस फैसले का एलान किया है। इसके मुताबिक, रूस ने 8से 10 मई तक यूक्रेन में युद्ध विराम की घोषणा की है। रूस ने ये फैसला द्वितीय विश्व युद्ध के विजय दिवस के संदर्भ में लिया है।
विज्ञापन
क्रेमलिन द्वारा जारी बयान के मुताबिक, युद्ध विराम 8 मई की मध्यरात्रि (2100 GMT 7 मई) से शुरू होगा और 10 मई तक चलेगा। क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 9 मई को विजय दिवस के लिए "मानवीय आधार" पर शत्रुता को पूरी तरह से समाप्त करने का आदेश दिया है।
रूस की ओर से यह ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में शांति समझौते के लिए मध्यस्थता करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें अब संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म करना चाहते हैं। कोई कारण नहीं है कि पुतिन बीते कुछ दिनों से आम लोगों के इलाकों, शहरों और कस्बों पर मिसाइलें चला रहे हैं। इससे लगता है कि शायद वह युद्ध रोकना नहीं चाहते।'
विज्ञापन
रूस पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका
उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि रूस पर और सख्त आर्थिक प्रतिबंध, जैसे कि बैंकिंग या सेकेंडरी सैंक्शन्स, लगाए जा सकते हैं। ट्रंप ने आगे कहा, 'बहुत से लोग मर रहे हैं!!!' आज दोनों नेताओं (ट्रंप और जेलेंस्की) ने इटली की राजधानी रोम में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने एकांत में एक-दूसरे से कई मुद्दों पर काफी देर चर्चा की है।