रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता नजर आ रहा है। अमेरिका, फ्रांस समेत कई देशों की तरफ से शांति स्थापना के प्रयास के बाद भी दोनों देशों के बीच संघर्ष सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ताजा अपडेट की बात करें तो रूस ने शुक्रवार देर रात रूस पर फिर से घातक हमले किए। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, रूस ने सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं, जिससे हालात और भयावह हो गए।
ऐसे में एक बात है जो कि खूब सुर्खियों में है। रूसी अधिकारियों ने दावा किया इस हमले में ओरेशनिक’ बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। यह दूसरी बार है जब इस प्रकार के घातक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। मिसाइल इतनी खतरनाक है कि इस हमले के बाद से वैश्विक राजनीति में चर्चा खूब तेज हो गई है।
अभी तक अमेरिका का प्रयास भी असफल
प्राकृतिक गैस भंडारण पर निशाना
अभी तक रूस ने यह नहीं बताया कि ओरेशनिक मिसाइल ने कहां निशाना साधा, लेकिन रूस के मीडिया के अनुसार, यह यूक्रेन के पश्चिमी लविव क्षेत्र में एक विशाल भूमिगत प्राकृतिक गैस भंडारण पर निशाना बना। रूस की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह हमला यूक्रेनी ड्रोन द्वारा राष्ट्रपति पुतिन के निवास पर पिछले महीने कथित हमले का जवाब था। हालांकि, यूक्रेन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे खारिज किया है। लविव के मेयर एंड्री सादोवी ने कहा कि रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, लेकिन उन्होंने विस्तार में जानकारी नहीं दी। मिसाइल की गति लगभग 13,000 किलोमीटर प्रति घंटे थी।