रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन में बरसाए बम
- फोटो : Social media
वोग पत्रिका के लिए जेलेंस्की दंपती ने दिया पोज
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्की (Olena Zelenska) ने वोग पत्रिका (Vogue Magazine) की कवर स्टोरी (Cover Story) के लिए पोज दिया है। इसमें दंपती ने अपने करीब दो दशक के विवाह, साझा अतीत और अपने बच्चों के बिना समय बिताने पर चर्चा की है। इन्हें अब रूस के चल रहे हमले के कारण अलग होकर रहना पड़ रहा है। वोग ने इसे बहादुरी की तस्वीर कहा है। इसमें ओलेना राष्ट्रपति कार्यालय के अंदर बैठी हैं।
6 माह में मारे गए 40,000 रूसी सैनिक
यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) ने कहा है कि 24 फरवरी से अब तक रूस के करीब 40,000 सैनिक इस युद्ध (War) में मारे जा चुके हैं जबकि दसियों हजार घायल और अपंग हो गए हैं। उन्होंने गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद बुधवार से नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन (Pipeline) के माध्यम से यूरोप (Europe) में प्रवाह को 20 प्रतिशत तक कम करने के लिए गज़प्रोम के कदमों को मूल्य आधारित आतंक करार दिया है।
विश्व अर्थव्यवस्था की मंदी संभव : आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि उच्च मुद्रास्फीति और यूक्रेन युद्ध के खतरे को देखते हुए यदि इन्हें अनियंत्रित छोड़ा गया तो विश्व अर्थव्यवस्था मंदी के कगार पर आ सकती है। आईएमएफ ने कहा कि इस युद्ध को बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से रोकने की कोशिश करना होगी।