रूस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रूस सरकार घटते जन्म दर को देखते हुए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। सूत्रों की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब देश में सेक्स मंत्रालय बनाने पर विचार कर रहे है। बता दें कि यह पहल राष्ट्रपति पुतिन के जनसांख्यिकीय गिरावट को रोकने के प्रयासों के तहत की गई है जो यूक्रेन युद्ध के कारण और अधिक बढ़ गई है।
वहीं इस मामले में रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा समिति की अध्यक्ष नीना ओस्टेनिना इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रही हैं। इसके साथ ही पुतिन की समर्थक और डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने प्रजनन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील। जिसके तहत 'सेक्स मंत्रालय' को जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए एक पहल रूप के में देखा जा रहा है।
रूसी सरकार द्वारा विचार की जाने वाली इस पहल की कुछ बातें निम्नलिखित है।
इंटरनेट और बिजली को तय समय पर बंद करना
सेक्स मंत्रालय की समीक्षा प्रस्ताव में एक हैरान करने वाला सुझाव दिया गया है कि रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट और लाइटें बंद कर दी जाएं, ताकि जोड़े अपनी अंतरंग गतिविधियों में समय बिता सकें।
घर पर रहने वाली माताओं को भुगतान
एक और विचार है कि राज्य घर पर काम करने वाली माताओं को उनके घरेलू काम के लिए भुगतान करे जिससे उनकी पेंशन में यह आय जुड़ सके। इसके अलावा, पहली डेट को बढ़ावा देने के लिए सरकार 5,000 रूबल (लगभग £40) तक का फंड देने का भी प्रस्ताव कर रही है।
हनीमून के खर्च का भुगतान
मंत्रालय के द्वारा एक और प्रस्ताव है कि सरकार जोड़ों को गर्भधारण को प्रोत्साहित करने के लिए शादी की रात के होटल में ठहरने का खर्च उठाए, जो 26,300 रूबल (लगभग £208) तक हो सकता है। हालांकि यह नहीं पता चला कि यह योजना किसने शुरू की लेकिन सोचेने वाली बात ये है कि रूस के अलग-अलग इलाकों में दंपतियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करने के उपाय किए जा रहे हैं।
चलिए अब इसको एक उदाहरण के साथ समझिए कि खाबरोवस्क में 18 से 23 साल की छात्राओं को बच्चे पैदा करने के लिए £900 (लगभग 90,000 रुपये) मिल सकते हैं और चेल्याबिंस्क में पहले बच्चे के लिए यह राशि £8,500 (लगभग 8.5 लाख रुपये) तक है।
येवगेनी शेस्टोपालोव का सुझाव
इसके अलावा क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री येवगेनी शेस्टोपालोव ने इस मामले में यह सुझाव भी दिया कि लोग अपने काम के दौरान कॉफी और लंच ब्रेक का इस्तेमाल प्रजनन के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा ब्रेक के दौरान आप प्रजनन में शामिल हो सकते हैं क्योंकि जीवन बहुत जल्दी बीत जाता है।