फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Fire: रूस में बड़ा हादसा, गैस स्टेशन में धमाके में 12 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Tue, 15 Aug 2023 09:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

Fires in Russia Today : आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। आग ने 600 स्कवायर मीटर के इलाके को अपनी चपेट में लिया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक गैस स्टेशन में आग लगने से जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना रूस के दागेस्तानी शहर की है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, आग हाइवे के किनारे स्थित एक ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी थी और एक धमाके के साथ देखते ही देखते यह आग पास के ही गैस स्टेशन तक पहुंच गई। जिससे गैस स्टेशन भीषण आग की लपटों में घिर गया। इस आग के चलते एक मंजिला मकान भी जलकर खाक हो गया। इस आग से झुलसकर 12 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया युद्ध जैसे हालात थे। दागेस्तानी के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। घायलों में 13 बच्चे शामिल हैं। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। आग ने 600 स्कवायर मीटर के इलाके को अपनी चपेट में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें