रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक बार फिर रूस के मिसाइल और ड्रोन से किए हमले में भीषण तबाही मच गई। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में बच्चे में भी शामिल है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में 17 लोगों की मारे जाने की खबर सामने आ रही है। शनिवार को इस बात की पुष्टि यूक्रेन के गृहमंत्रालय ने की। मंत्रालय ने बताया कि रूसी मिसाइल और ड्रोनों के हमले में कुल 17 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यूक्रेन के पूर्वी शहर दोब्रोपिलिया में हुए हमलों में 11 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। जबकि पूर्वोत्तर में खारकीव क्षेत्र में ड्रोन हमले में तीन अन्य नागरिक मारे गए। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों, कई रॉकेटों और ड्रोन से दोब्रोपिलिया पर हमला किया, जिसमें आठ बहुमंजिला इमारतें और 30 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
यूक्रेन के मंत्रालय ने दी जानकारी
मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा कि आग बुझाने के दौरान, कब्जाधारियों ने फिर से हमला किया, जिससे दमकल की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्रालय ने आग में घिरी आंशिक रूप से नष्ट इमारतों और इमारतों से मलबा हटाते बचावकर्मियों की तस्वीरें प्रकाशित कीं। युद्ध से पहले लगभग 28,000 लोगों का घर दोब्रोपिलिया पूर्वी यूक्रेन के दोनेस्क क्षेत्र में है। यहां पोक्रोवस्क के प्रमुख केंद्र के उत्तर में अग्रिम पंक्ति 22 किलोमीटर दूर है, जिस पर रूसी सैनिक हफ्तों से हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
खारकीव में तीन की मौत
मंत्रालय ने यह भी कहा कि खारकीव क्षेत्र में रात भर हुए एक अलग ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए और 7 घायल हो गए। यूक्रेनी सेना ने कहा, रूस ने रात भर यूक्रेन पर दो इस्केंडर-एम बैलिस्टिक मिसाइलों और एक इस्केंडर-के क्रूज मिसाइल के साथ-साथ 145 ड्रोनों से हमले किए। यूक्रेनी वायु सेना ने एक क्रूज मिसाइल और 79 ड्रोन को मार गिराया।