फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर 450+ ड्रोन से हमले, रूस ने 30 मिसाइलें भी दागीं; बिजली-पानी ठप

Sat, 13 Dec 2025 10:17 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस ने यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना पर अब तक का बड़ा हमला करते हुए 450 से अधिक ड्रोन और 30 मिसाइलें दागीं। जिससे कई इलाकों में बिजली-पानी ठप हो गई है। वहीं इस हमले से दो लोग घायल हुए है।

विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर 450 से ज्यादा ड्रोन और 30 मिसाइलों से हमला किया, जिससे कई इलाकों की बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई। आपाकालीन सेवाएं उसे बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने सोशल मीडिया में कहा, रूस ने फिर से यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया है। दक्षिणी यूक्रेन और ओडिसा क्षेत्र में हुए हमले में दो लोग घायल भी हो गए। उन्होंने कहा, रातभर हुए इन हमलों से एक दर्जन से अधिक नागरिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और हजारों परिवार बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। जिन इलाकों में बिजली गुल हुई है उनमें किरोवोह्राद, मायकोलाइव, ओडेसा, सूमी, खार्किव, खेरसॉन और चेर्निहाइव शामिल हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, कुल मिलाकर दुश्मन ने हमलों के लिए 450 से अधिक ड्रोन और अलग-अलग तरह की 30 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। अधिकारी स्थिति को स्थिर करने और जरूरी सेवाओं को बहाल करने के लिए सभी संभव उपाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये हमले यह बताते हैं कि रूस का युद्ध खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मॉस्को की कार्रवाइयों को स्पष्ट रूप से पहचानने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें