फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panama: 'चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करें', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पनामा को दी चेतावनी

Mon, 03 Feb 2025 05:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पनामा

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के साथ ही पनामा नहर पर चीन के बढ़ते प्रभाव से नाराजगी जताई थी। वहीं अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मार्को रुबियो, अमेरिका के विदेश मंत्री - फोटो : X / @marcorubio
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनामा नहर पर चीन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका में नाराजगी आय दिन सामने आती रही है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो से एक बैठक में कहा कि पनामा को पनामा नहर क्षेत्र पर चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में बदलाव नहीं हुआ, तो ट्रंप प्रशासन आवश्यक कदम उठाने को तैयार होगा। बता दें कि रुबियो अपनी विदेश यात्रा के दौरान पनामा पहुंचे थे और यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी।

पनामा को अमेरिका की चेतावनी

विज्ञापन

अपनी पहली विदेश यात्रा पर रुबियो ने मुलिनो को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि पनामा नहर पर वर्तमान में चीन का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जो कि अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इसमें तुरंत बदलाव नहीं होता, तो अमेरिका को पनामा के साथ एक संधि के तहत अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के साथ ही पनामा पर चीन के प्रभाव को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही उन्होंने पनामा को इस बात की सीधी चेतावनी दी थी कि जल्द से जल्द उसे पनामा नहर से चीन का प्रभाव कम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें