महारानी के जिंदा रहते प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेघन मार्कल के साथ ब्रिटेन महल की सुख-सुविधाओं से अलग हो गए थे। फिलहाल वह कैलिफोर्निया में आम लोगों की तरह ही अपना जीवन गुजार रहे हैं। वहीं उनकी जिंदगी के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हैरी एंड मेगन' बनाई गई है, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लॉन्च कर दी गई है जिसको लेकर काफी हल्ला मचा हुआ है।
रॉयल फैमिली मामलों के जानकार, टॉम बोवर ने हाल ही में अमेरिका में एक मीडिया साक्षात्कार में कहा कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि प्रिंस हैरी का पहले की तरह तरह ब्रिटेन में गर्मजोशी से स्वागत होगा। आगे कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता कि उनका स्वागत होगा। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड में हैरी का कभी भी स्वागत होगा।
साथ ही उन्होंने यहां तक दावा किया कि ऐसी संभावना है कि किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में हैरी और मेघन अतिथि सूची में नहीं होंगे। इंटरव्यू में कहा कि हैरी एक बाहरी व्यक्ति बन गए है और मेघन ने खुद को बाकी ब्रिटिश शाही परिवार से समान रूप से दूर कर लिया है।
शाही परिवार और प्रिंस हैरी-मेघन के बीच सुलह मुश्किल
बोवर के मुताबिक, प्रिंस हैरी के अपने पिता किंग चार्ल्स के साथ भी संबंध खराब हो गए हैं। टॉम बोवर "रिवेंज: मेघन, हैरी एंड द वॉर बिटवीन द विंडसर" के लेखक भी है। उन्होंने बताया कि इसकी संभावना भी अब खत्म हो गई कि शाही परिवार और प्रिंस हैरी और मेघन के बीच कभी सुलह होगी।
हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भी लगता है, आठ सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस हैरी एक बार फिर परिवार का हिस्सा बनेंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने हैरी-मेगन की नई डॉक्यूमेंट्री आने के बाद इस मामले से पूरी तरह दूरी बना ली है।